फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parking dispute turns into bloody clash; members of two families injured

Mohali News: पार्किंग विवाद खूनी झड़प में बदला, दो परिवार घायल

Sat, 12 Sep 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Parking dispute turns into bloody clash; members of two families injured
जीरकपुर। बादल कॉलोनी में पार्किंग को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और वाहन में तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पार्किंग विवाद करीब तीन वर्षों से चल रहा है। दोनों पक्षों ने पहले भी पुलिस और नगर परिषद में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी हैं। एक पक्ष के अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें अपना मोटरसाइकिल घर से बाहर निकालना था। उनकी पत्नी ने पड़ोसियों से कुछ देर के लिए वाहन हटाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन




एक पक्ष के आरोप

अवतार सिंह ने बताया कि पड़ोसियों ने उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। जब वह उन्हें छुड़ाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई और दाढ़ी व बाल खींचे गए। इसके बाद जब उनका बेटा बीच में आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोहे की रॉड से उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन




दूसरे पक्ष के आरोप और चोटें

दूसरे पक्ष के कौशल शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने रोज की तरह अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क की थी। रात करीब पौने नौ बजे पड़ोसी उनके घर की घंटी बजाकर गाड़ी हटाने के लिए कहने आए। उनकी पत्नी उस समय छोटी बेटी को दूध पिला रही थीं और उन्होंने पड़ोसियों से दो-तीन मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। कौशल शर्मा के अनुसार, तभी अवतार के परिवार ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद लोहे की रॉड से उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कहा कि यहां केवल उनकी ही गाड़ी खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कौशल शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि अवतार सिंह और उनके बेटे ने किसी वस्तु से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें पांच टांके आए हैं। मारपीट के कारण उनकी पीठ पर भी चोटें लगने के कई निशान हैं। मारपीट के बाद जब उनके दोस्त उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, तो पड़ोसियों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। कौशल शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।




मामले में संबंधित दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दी गई है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों द्वारा दिए सबूतों की जांच करने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविंदर सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed