बिजनौर जनपद में गांव गजरौला शिव के पास आम के बाग में महिला की गोली मारकर हत्या करके शव जलाने के मामले की गुत्थी सुलझी नहीं है। पुलिस को घटना का कोई क्लू नहीं मिला है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सीमावर्ती सात जिलों में महिला का फोटो भेजा हैं। वहीं पुलिस ने रविवार को भी जंगल खंगाला। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने लिए। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही महिला के बारे में पुलिस के हाथ कोई क्लू लग सकता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच और व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
3 of 7
पुलिस ने आसपास का जंगल खंगाला
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव से झलरा जाने वाले मार्ग पर नोएडा निवासी बिशंबर के आम के बाग में महिला का जला हुआ शव मिला था। शव के ऊपर चारपाई पड़ी थी। पुलिस ने मौके से एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। बाग की रखवाली गांव गजरौला शिव निवासी गजनफर करता था। गजनफर ने ही बाग में ट्यूबवैल के पास शव पड़ा देखा था।
4 of 7
महिला मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की गोली मारकर हत्या करके शव जलाया गया है। महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी तक शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक बाहर से महिला को लाकर बाग में हत्या करके शव जलाया गया है।
5 of 7
महिला की हत्या कर जलाया शव
- फोटो : अमर उजाला
गजरौला शिव से झलरा के मार्ग पर आवाजाही कम रहती है। सड़क से बाग करीब 500 मीटर दूरी पर है। आशंका है कि सड़क पर वाहन खड़ा करके महिला को पैदल बाग में ले जाया गया होगा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सात पुलिसकर्मियों को महिला का फोटो लेकर सीमावर्ती जिले मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, पौडी व ऊधम सिंह नगर भेजा है। डीसीआरबी के माध्यम से महिला की फोटो से पुलिस अपने जिले में पहचान कराने की कोशिश करेगी। पुलिस ने रविवार को भी पूरा जंगल का इलाका खंगाला लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला।