फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद जैसा कांड: अभी तक नहीं सुलझी गुत्थी, फोरेंसिक टीम ने लिए खून के नमूने, जल्द खुलेगा राज

Sun, 19 Jan 2020 08:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Jan 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
The woman murder case is not opened in the police investigation at Bijnor district of Uttar Pradesh
मामले की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में गांव गजरौला शिव के पास आम के बाग में महिला की गोली मारकर हत्या करके शव जलाने के मामले की गुत्थी सुलझी नहीं है। पुलिस को घटना का कोई क्लू नहीं मिला है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

The woman murder case is not opened in the police investigation at Bijnor district of Uttar Pradesh
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सीमावर्ती सात जिलों में महिला का फोटो भेजा हैं। वहीं पुलिस ने रविवार को भी जंगल खंगाला। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने लिए। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही महिला के बारे में पुलिस के हाथ कोई क्लू लग सकता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच और व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

The woman murder case is not opened in the police investigation at Bijnor district of Uttar Pradesh
पुलिस ने आसपास का जंगल खंगाला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव से झलरा जाने वाले मार्ग पर नोएडा निवासी बिशंबर के आम के बाग में महिला का जला हुआ शव मिला था। शव के ऊपर चारपाई पड़ी थी। पुलिस ने मौके से एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। बाग की रखवाली गांव गजरौला शिव निवासी गजनफर करता था। गजनफर ने ही बाग में ट्यूबवैल के पास शव पड़ा देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
The woman murder case is not opened in the police investigation at Bijnor district of Uttar Pradesh
महिला मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की गोली मारकर हत्या करके शव जलाया गया है। महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी तक शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक बाहर से महिला को लाकर बाग में हत्या करके शव जलाया गया है।

विज्ञापन
The woman murder case is not opened in the police investigation at Bijnor district of Uttar Pradesh
महिला की हत्या कर जलाया शव - फोटो : अमर उजाला

गजरौला शिव से झलरा के मार्ग पर आवाजाही कम रहती है। सड़क से बाग करीब 500 मीटर दूरी पर है। आशंका है कि सड़क पर वाहन खड़ा करके महिला को पैदल बाग में ले जाया गया होगा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सात पुलिसकर्मियों को महिला का फोटो लेकर सीमावर्ती जिले मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, पौडी व ऊधम सिंह नगर भेजा है। डीसीआरबी के माध्यम से महिला की फोटो से पुलिस अपने जिले में पहचान कराने की कोशिश करेगी। पुलिस ने रविवार को भी पूरा जंगल का इलाका खंगाला लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed