फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन भाई: एक जान से गया, दूसरा वादी, तीसरा मुल्जिम, शर्मसार हुआ परिवार  

Mon, 31 Dec 2018 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Story of three brothers: one died, the other plaintiff and the third accused of murder in meerut
मौके पर पहुंची पुलिस

मेरठ के परतापुर में नाबालिग बेटी द्वारा चाचा के साथ मिलकर हत्या कर दी गई। इस मर्डर ने जहां चाचा और भतीजी के रिश्ते को तार तार किया वहीं आरोपी का पूरा परिवार ही शर्म के मारे समाज के सामने खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहा है। यकीनन जिस परिवार में एक के बाद एक तीनों बेटों के कारण परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो वहां ऐसा होना लाजिमी हैं:-

 


 
Story of three brothers: one died, the other plaintiff and the third accused of murder in meerut
murder

मेरठ में शनिवार सुबह एक बेटी ने अपने प्रेम प्रसंग  के आड़े आ रहे पिता को अपने ही हाथों मौत की नींद सुला दिया। किशोरी ने अपने चाचा के साथ मिलकर पिता को पहले दर्दनाक मौत दी और फिर उसके शव को केरोसिन डालकर जला दिया। चाचा और भतीजी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई है। 


 
Story of three brothers: one died, the other plaintiff and the third accused of murder in meerut
murder

पुलिस का कहना है कि 17 साल की किशोरी पढ़ाई नहीं करती थी। लेकिन जब उसका पिता छह माह पहले मथुरा में पंचायत कर ग्रामीणों और प्रधान की मदद से अपने पास लाया था तो किशोरी के पास एक फोन था। इसी फोन से वह चाचा से बात करती थी। जब मेरठ आई तो किशोरी के अपने सगे चाचा अजय से अनैतिक संबंध हो गये। किशोरी के पिता को चाचा- भतीजी के अनैतिक संबंधों का पता चला तो विरोध किया। अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर किशोरी ने चाचा के साथ मिलकर पिता की हत्या की। अब दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Story of three brothers: one died, the other plaintiff and the third accused of murder in meerut
murder

एक जान से गया, दूसरा वादी, तीसरा मुल्जिम
गौरतलब है कि जिस 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई है उसके पिता की बीस साल पहले मौत हो गई थी। मां भी चार माह पहले चली गई। एक भाई की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। तीनों भाई शताब्दीनगर में रह रहे थे। सबसे बड़े भाई की उसकी बेटी ने हत्या करा दी। दूसरा भाई इस केस में वादी है। और सबसे छोटा भाई हत्या में फरार है। वहीं 17 साल की बेटी और उसके चाचा के अनैतिक संबंधों से भी परिवार बुरी तरह शर्मशार हुआ।

विज्ञापन
Story of three brothers: one died, the other plaintiff and the third accused of murder in meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दबिश दे रही पुलिस
किशोरी और उसके चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। दोनों के फोन घटना के बाद से बंद है। दोनों को गिरफ्तार करना चुनौती बन रहा है कि क्योंकि पता नहीं दोनो कहां फरार हुए हैं। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed