Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Scuffle between ASI and former NSG commando in Jalandhar

जालंधर में एएसआई और पूर्व एनएसजी कमांडो में हाथापाई: तेज रफ्तार कार चलाने के विवाद में मारे थप्पड़

Sat, 14 Nov 2026 11:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 14 Nov 2026 11:06 AM IST
सार

जालंधर में रिटायर्ड एनएसजी कमांडो संदीप कुमार ने एएसआई को धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाने की सलाह दी थी। आरोप है कि इससे नाराज एएसआई ने उनके साथ हाथापाई की। 

विज्ञापन
Scuffle between ASI and former NSG commando in Jalandhar
जालंधर में विवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार कार चलाने से रोकना एक रिटायर्ड एनएसजी कमांडो को भारी पड़ गया। रिटायर्ड कमांडो संदीप कुमार ने पंजाब पुलिस के एक एएसआई पर बदसलूकी, थप्पड़ मारने और गला पकड़ने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान धक्का-मुक्की में उनका मोबाइल फोन टूट गया और गले पर भी चोट आई। 
विज्ञापन


संदीप कुमार के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम वह अपने कुत्ते के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक एएसआई तेज रफ्तार से स्विफ्ट कार लेकर वहां से गुजरा। उन्होंने अपने कुत्ते को कार की चपेट में आने से बचाया और एएसआई को रिहायशी इलाके में सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी। आरोप है कि इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई और एएसआई ने उनके साथ हाथापाई की। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


रिटायर्ड कमांडो ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने उल्टा उनके खिलाफ ही 112 पर कॉल कर दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित एएसआई की पत्नी पुलिस विभाग में एसएचओ हैं और उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। संदीप कुमार ने सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवा ली है और रामा मंडी थाने में शिकायत देने की बात कही है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीजीपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed