फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: शादी के तीन माह बाद भतीजी पर आया चाचा का दिल, पत्नी को छोड़ रची बेहद खौफनाक साजिश

Mon, 31 Dec 2018 12:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 31 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
UP man murder his real brother in meerut after being fall in love with his niece
murder

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में नाबालिग भतीजी ने जहां चाचा के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। वहीं हत्यारोपी किशोरी और उसके चाचा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। दोनों के मोबाइल भी घटना के बाद से बंद आ रहे हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि अजय ने चार दिन पहले ही अपने बड़े भाई की हत्या की प्लानिंग बनाई थी। 26 दिसंबर से अजय फैक्ट्री में काम करने भी नहीं गया था। यहां तक कि नाबालिग भतीजी के प्रेम में पड़कर उसने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। आगे जानें आखिर कैसे रची गई ये खौफनाक साजिश:-

UP man murder his real brother in meerut after being fall in love with his niece
murder

मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक परिवार 12 साल से शताब्दीनगर में किराए पर रह रहा है। शुक्रवार रात को 25 वर्षीय अजय ने अपने बड़े भाई की 17 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंककर जला दिया था। पुलिस का कहना है कि किशोरी के अपने सगे चाचा अजय से अनैतिक संबंध बताए गये। किशोरी का पिता इसी बात को लेकर अजय से विरोध कर झगड़ा कर रहा था। जहां बेटी ने चाचा अजय के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया था।

UP man murder his real brother in meerut after being fall in love with his niece
जमीन विवाद को लेकर गंगौली गांव में मारपीट के दौरान दो भाइयों की मौत के बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर लगा भीड़ । - फोटो : अमर उजाला

फोरेसिंक एक्सपर्ट और परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक खुद जिस किराए के मकान में हत्या हुई है, वहां गहनता से जांच कर चुके है। ब्लड के सैंपल और फोरेंसिक साक्ष्य फोरेंसिक लैब भेजे गये हैं। पुलिस को कमरे के फर्श चार चारों तरफ ब्लड के निशान मिले थे, इसमें यही सामने आया कि शुक्रवार आधी रात के आसपास ही हत्या कर दी गई थी, क्योंकि ब्लड के निशान पूरी तरह से सूखे हुए मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP man murder his real brother in meerut after being fall in love with his niece
murder

दीवार पर एक गेट के पास भी ब्लड के निशान मिले थे। पुलिस मौका ए वारदात देखकर यही मान रही कि कमरे में टार्चर कर किशोरी ने चाचा अजय के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या की। धारदार हथियार भी नहीं मिला। जिससे पुलिस हत्या होना मान रही है। लेकिन परतापुर इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आग से शरीर जलना आया है, क्योंकि शव को पूरी तरह से जला दिया गया था।


 
विज्ञापन
UP man murder his real brother in meerut after being fall in love with his niece
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी ली
इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक रविवार को फिर से जांच करने शताब्दीनगर में पहुंचे, जिस मकान में हत्या की गई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली। वहीं हत्यारोपी अजय के मझले भाई जो केस का वादी है, उससे भी पूछताछ की। पुलिस की जांच में सामने आया कि अजय दिल्ली रोड स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में काम करता था। 26 दिसंबर के बाद अजय फैक्ट्री में काम पर नहीं पहुंचा। पुलिस की जांच में सामने आया कि अजय ने 26 को ही हत्या की प्लानिंग बना ली थी, कि उसे बड़े भाई की हत्या करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed