Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenage Girl Dies During Treatment After Alleged Molestation in Firozabad, Police Search for Minor Accused

फिरोजाबाद: छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने पीया कीटनाशक, चार दिन बाद ट्रामा सेंटर में मौत; गांव में तनाव

Sat, 14 Nov 2026 11:07 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 11:07 AM IST
सार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने 11 नवंबर को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

विज्ञापन
Teenage Girl Dies During Treatment After Alleged Molestation in Firozabad, Police Search for Minor Accused
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव की किशोर द्वारा छेड़छाड़ से आहत होकर 11 नवंबर को कीटनाशक पीने की घटना का शुक्रवार रात दर्दनाक अंत हो गया। किशोरी की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है, जिसका शनिवार यानी आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


 जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी भैया दूज के दिन अपने प्लॉट पर पशु बांधने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक किशोर ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके चाचा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। जब परिजन आरोपी को उसके घर शिकायत करने ले जा रहे थे, तब वह रास्ते से भाग निकला।
विज्ञापन


इसके बाद जब किशोरी के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके साथ अभद्रता और कहासुनी की। इस पूरे घटनाक्रम, लोकलाज और मानसिक आघात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर पहुंचते ही कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब इसमें धाराएं बढ़ाने और फरार बाल अपचारी (आरोपी किशोर) की धरपकड़ के लिए दबिश तेज कर दी है।


सीओ जसराना प्रेमप्रकाश ने बताया कि पूर्व में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जसराना थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। अब किशोरी की मृत्यु के पश्चात अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाल अपचारी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed