{"_id":"6af7f493afc758976e042411","slug":"24-year-old-man-dies-after-getting-caught-in-tractor-rotavator-during-field-ploughing-in-aliganj-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दर्दनाक हादसा: खेत में चल रहा था रोटावेटर, अचानक चपेट में आ गया युवक; मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा में दर्दनाक हादसा: खेत में चल रहा था रोटावेटर, अचानक चपेट में आ गया युवक; मौके पर मौत
Sat, 14 Nov 2026 11:11 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:11 AM IST
सार
एटा के अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत की जुताई के दौरान 24 वर्षीय करन ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोटावेटर में फंसकर मौत
विस्तार
एटा के अलीगंज में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हृरदेयपुर निवासी करन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के ही सतेन्द्र के साथ खेत पर मौजूद था। सतेन्द्र के ट्रैक्टर से खेत की जुताई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक करन (24) ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।