फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक धोखा और शर्मसार हुए 7 रिश्ते: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, घिनौनी वारदात में साकिब के भाई-भाभी व दोस्त भी थे शामिल

Wed, 03 Jun 2020 10:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jun 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
murder in love: meerut man murder his girlfriend brutally after misbehaving with, case revealed after a year
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दौराना थानाक्षेत्र के लोहिया ग्राम निवासी युवक साकिब ने अमन बनकर लुधियाना निवासी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर मेरठ में लाकर दुष्कर्म के बाद बेहरहमी से हत्या कर डाली। इस घिनौनी वारदात में वह अकेला नहीं, बल्कि उसके साथ छह और लोग भी शामिल थे। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आगे जानें कैसे एक धोखे, झूठ और फरेब ने समाज के सामने सात रिश्तों को शर्मसार किया :-



मेरठ  दौराला में करीब एक साल पहले युवती की हत्या का आरोपी मंगलवार को पुलिस कस्टडी से सिपाही को गोली मारकर फरार हो गया। एसएसपी की प्रेस कांफ्रेस के बाद पुलिसकर्मी उसे मेडिकल के लिए ले जा रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद मुठभेड़ में आरोपी पकड़ा गया। उसे भी गोली लगी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

murder in love: meerut man murder his girlfriend brutally after misbehaving with, case revealed after a year
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

वारदात में शामिल थे भाई-भाभी और दोस्त 
पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या में आरोपी साकिब, उसका पिता मुस्तकीम, भाई मुसरत, भाभी इस्मत पत्नी मुसरत, भाभी रेशमा पत्नी नावेद, दोस्त अयान पुत्र रमजान निवासी लोहिया गांव शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बलकटी, एक फावड़ा और युवती का मोबाइल बरामद किया है। 

जाहिर है इस वारदात ने प्रेमी, दोस्त, भाई, भाभी, पत्नी और पिता समेत सात रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। 

murder in love: meerut man murder his girlfriend brutally after misbehaving with, case revealed after a year
पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भागा  
दोपहर करीब 2:15 पर एसएसपी की प्रेसवार्ता खत्म हुई। इसके बाद पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए दौराला सीएससी ले जा रही थी। सिवाया टोल के पास साकिब ने पानी पीने के बहाने गाड़ी रुकवाई।

इसी दौरान गाड़ी में बैठे सिपाही सुधीर मलिक से पिस्टल छीनकर गोली मार दी और भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। मुठभेड़ में साकिब के पैर में पुलिस की गोली लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
murder in love: meerut man murder his girlfriend brutally after misbehaving with, case revealed after a year
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद पुलिस आरोपी साकिब को मेडिकल कराने के लिए ले जा रहे थे। सिवाया टोल प्लाजा पर साकिब ने साथ बैठे सिपाही सुधीर मलिक की पिस्टल छीन ली और भागने लगा।

सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गोली मारकर भाग गया। इसके बाद सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई।


 
विज्ञापन
murder in love: meerut man murder his girlfriend brutally after misbehaving with, case revealed after a year
आरोपी शाकिब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी को पुलिस ने हाईवे से 50 मीटर की दूरी पर सिवाया भराला मार्ग पर घेर लिया। वह सिवाया गांव के कब्रिस्तान में छुपा था। मुठभेड़ में साकिब को तीन गोलियां लगीं। करीब 20 मिनट तक मुठभेड़ चली। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed