फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेरी लगाने वाले युवक से मुलाकात पढ़ी-लिखी युवती को ले गई मौत के मुहाने तक, जिसके लिए सब छोड़ा, उसी ने बेरहमी से छीनी जिंदगी

Wed, 03 Jun 2020 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
untold story and a brutal murder in meerut, police arrested the accused after one  year of murder
आरोपी शाकिब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना की रहने वाली 19 साल की पढ़ी लिखी युवती एक अजनबी के प्यार में ऐसी पड़ी कि उसे इस बात का अंदेशा भी न हो सका कि वह जिस पर विश्वास कर मोहब्बत के सफर पर आगे बढ़ रही है वह उसका प्रेमी नहीं बल्कि उसकी मौत का सौदागर है।  


जिस पर भरोसा कर युवती ने अपना घर परिवार सब छोड़ दिया उसी प्र्रेमी ने उसे मेरठ लाते ही बेहरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आगे पढ़े कैसे एक पढ़ी लिखी युवती को एक अजनबी से मुलाकात कैसे उसे मौत के मुहाने ते ले गई 
untold story and a brutal murder in meerut, police arrested the accused after one  year of murder
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से  डेहरा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करती थी।  युवती के परिजन भी लुधियाना पंजाब में रहने लगे थे। इसी दौरान युवती की मुलाकात मेरठ के रहने वाले एक युवक हुई।

यह युवक लुधियाना में कपड़े बेचने का काम करता था। उसने युवती को अपना नाम अमन बताया था। युवती को इस बात का शायद ही अंदाजा हो कि अनजान युवक से मुलाकात के रूप में मौत उसकी जिंदगी में दस्तक दे चुकी है।
untold story and a brutal murder in meerut, police arrested the accused after one  year of murder
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
धीरे धीरे युवती की फेरी लगाने आने वाले अमन से दोस्ती हो गई। अच्छी जॉब लगवाने की बात कहकर अमन ने युवती को अपने विश्वास में ले लिया और यहां तक कि उसे शादी करने की बात भी कही।  

साकिब ने युवती को झांसे में लेकर उसके घर से 25 लाख की नगदी और 15 तोला सोना मंगवा लिया। उसके बाद वह युवती को लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
untold story and a brutal murder in meerut, police arrested the accused after one  year of murder
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

कुछ समय बाद युवती को असल सच्चाई मालूम चली। उसे मालूम चला कि वह जिसके प्यार में अपने सब रिश्तों को ठुकराकर आई है वह अमन नहीं साकिब है।

युवती कुछ कर पाती कि उससे पहले ही जून 2019 में साकिब युवती को लेकर अपने गांव आया और परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 14 जून 2019 को मेरठ दौराला के लोहिया गांव में 19 साल की एक युवती का विक्षिप्त शव शबी अहमद के खेत में दबा मिला। शव का एक हाथ और सिर गायब था।  

विज्ञापन
untold story and a brutal murder in meerut, police arrested the accused after one  year of murder
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

 ऐसे खुला हत्याकांड
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के अनुसार, युवती का धड़ मिला था। घटनास्थल से साइबर सेल की टीम ने बीटीएस उठाया था, जिसमें एक नंबर लुधियाना का मिला। पता चला कि गांव के कुछ युवक लुधियाना में नौकरी करते हैं। पुलिस ने लुधियाना से युवती की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed