उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। युवक ने दिनदहाड़े ब्यूटीशियन की छुरे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 of 6
नरगिस का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी थाने से सटे हरि नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध के शक में पहले प्रेमी ने प्रेमिका की छुरे से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
3 of 6
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हरि नगर मोहल्ले में नरगिस (36) पत्नी इमरान पांच बच्चों के साथ रहती थी। वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इमरान ज्यादातर दिल्ली में रहता है। नरगिस के पास जावेद का आना-जाना था।
4 of 6
घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार सुबह नौ बजे जावेद नरगिस से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि जावेद को महिला पर शक था कि वह मलियाना निवासी सोनू से बात करती है। इसके चलते जावेद ने बकरा काटने वाले छुरे से नरगिस की गर्दन काट दी। नरगिस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस के सामने हत्या आरोपी जावेद ने आत्मसमर्पण कर दिया। जावेद शादीशुदा है और उसकी पत्नी व दो बच्चे शास्त्रीनगर सेक्टर 14 में रहते हैं।
5 of 6
महिला और आरोपी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बर्बाद हो गया हूं, अब कैसे छोड़ देता
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार हत्या के आरोपी जावेद ने बताया कि नरगिस से उसके कई साल से संबंध थे। वह पहले कपड़े का व्यापार करता था और हाल में ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे शास्त्री नगर सेक्टर-14 में रहते हैं। नरगिस का पति दिल्ली में कपड़े का ठेला लगाता है। नरगिस के पांचों बच्चों की परवरिश जावेद ही कर रहा था। आरोपी जावेद ने बताया है कि वह बर्बाद हो गया, अब नरगिस को कैसे छोड़ देता।