फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जिहाद के ये पांच बड़े मामले, खौफनाक है हर वारदात, सन्न रह गए थे अफसर

Thu, 23 Jul 2020 05:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jul 2020 05:50 PM IST
Love jihad case, Five love jihad cases was revealed in Meerut of Uttar Pradesh
लव जिहाद के मामले - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पिछले कुछ दिनों में लव जिहाद के पांच ऐसे बड़े मामले सामने आए हैं। जिन्हें जानकर पुलिस अधिकारी समेत हर कोई सन्न रह गया। इनमें से कई मामलों में युवती और महिला को जान तक गंवानी पड़ी। इन मामलों में हर बार पुलिस की लापरवारी भी सामने आई। खौफनाक है हर वारदात, आगे जानिए लव जिहाद के पांचों मामले- 

Love jihad case, Five love jihad cases was revealed in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी शाकिब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पहला मामला
मेरठ निवासी अनपढ़ शाकिब ने अमन बनकर झूठी मोहब्बत के जाल में एक बीकॉम पास युवती को फंसा लिया था। फिर उसने शादी के नाम पर युवती से 25 लाख रुपये और 15 तोला सोना हड़प लिया। इसके बाद ईद से ठीक एक दिन पहले जब युवती को पता चला कि ये अमन नहीं शाकिब है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। झूठी मोहब्बत का राज खुला तो बेरहम शाकिब ने ईद से पहले चांद दिखने वाली रात को ही परिवार और दोस्त के साथ मिलकर युवती का कत्ल कर डाला। शाकिब ने युवती का धड़ और हाथ काटकर अलग कर दिया था।

मूल रूप से डेहरा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती बीकॉम करने के बाद लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करने लगी थी। इसके कुछ समय बाद युवती का परिवार भी लुधियाना में ही रहने लगा। वहां युवती की मेरठ के गांव लोहया निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद युवक ने शाकिब से अमन बनकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब तीन महीने तक चले प्रेम प्रसंग के बाद वह उसे ईद से पहले अपने गांव ले आया था।

Love jihad case, Five love jihad cases was revealed in Meerut of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में घायल हुआ था शाकिब - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद युवती को उसकी असलियत पता चली तो वह हैरान रह गई। युवती ने विरोध करने की कोशिश की तो शाकिब ने आनन-फानन में ईद से ठीक एक दिन पहले चांद दिखने वाली रात को ही परिवार और दोस्त के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार बेरहम शाकिब ने युवती का धड़ और हाथ काटकर अलग कर दिए थे। धड़ को तो एक ईंट से बांधकर तालाब में फेंक दिया था, जबकि हाथ और शव को एक खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शाकिब को गिरफ्तार कर लिया था।

दौराला पुलिस ने मुख्य आरोपी शाकिब, पिता मुस्तकीम, भाई मुसरत, भाभी रेशमा, इस्मत और दोस्त अयान को कोर्ट में पेश किया था। उसके बाद अस्थायी जेल में भेज दिया था। पुलिस ने बताया था कि शाकिब की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी, फावड़ा और युवती का मोबाइल बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें: यूपी: लड़की से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन की धमकी, बदनामी के डर से घर छोड़ने को मजबूर हुआ परिवार

विज्ञापन
Love jihad case, Five love jihad cases was revealed in Meerut of Uttar Pradesh
पाकिस्तानी युवक नदीम - फोटो : अमर उजाला

दूसरा मामला
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी एक व्यापारी की बेटी को पाकिस्तान के नदीम ने लव जिहाद में फंसा लिया था। वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में यह मामला उठाते हुए मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े किए थे। सांसद ने कहा था कि युवती को पूर्व निर्धारित योजना के तहत नदीम ने उसका पासपोर्ट बनवाकर वीजा का प्रबंध किया। आशंका जताई कि युवती को नदीम दुबई लेकर गया। 

वहीं पीड़ित पिता ने पीएमओ, विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री यूपी को ट्वीट कर बेटी को दुबई से बरामद करने की गुहार लगाई थी। ट्वीट के बाद दुबई स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने युवती के पिता को कॉल करके पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी थी। आश्वासन दिया था कि जैसे ही भारत से रिपोर्ट मिलेगी, जांच एजेंसी आगे की प्रक्रिया के लिए त्वरित कार्रवाई करेगी। दूतावास के अधिकारियों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम मुख्यालय से भी रिपोर्ट मांगने की बात कही थी।
 
इसके बाद उनकी बेटी दुबई स्थित भारतीय दूतावास पहुंची तो यही से उसकी भारत की वापसी का रास्ता तय हो गया था। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो पिता से लिपटकर बोली... पापा मुझे माफ करना। इसके बाद वह सुरक्षित घर आ गई थी। 

Love jihad case, Five love jihad cases was revealed in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी वसीम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

तीसरा मामला
मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा निवासी युवक ने हापुड़ निवासी एक युवती को पहले पहचान छिपाकर लव जिहाद में फंसाया और फिर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आरोपी युवक वसीम अहमद जहां अपना नाम व अन्य पहचान छिपाकर नौचंदी क्षेत्र के एक अस्पताल में नौकरी करता था। वहीं, आधार कार्ड और अन्य कागजात भी फर्जी तरीके से बनवा लिए थे। आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता के वीडियो व फोटो भी वायरल कर दिए थे। पीड़िता की तहरीर पर मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मुंडाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया था कि युवक पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवक की फेसबुक पर आईडी दिनेश रावत के नाम से थी। फर्जी तरीके से आधार कार्ड व अन्य कागजात में दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट नाम बदलकर वह नौचंदी क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद मामला: तीन माह तक भटकती रही सहेली चंचल, फिर ऐसे खुला मां-बेटी की हत्या का राज

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed