{"_id":"5f1931511b08151dc54a35a3","slug":"a-young-man-from-another-community-is-threatening-girl-to-change-religion-in-a-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लड़की से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन की धमकी, बदनामी के डर से घर छोड़ने को मजबूर हुआ परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लड़की से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन की धमकी, बदनामी के डर से घर छोड़ने को मजबूर हुआ परिवार
Thu, 23 Jul 2020 12:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के गांव ताजपुरा में बेटी को परेशान कर रहे सिरफिरे युवक पर कार्रवाई न होने से उसका पिता आहत है। उसका कहना है कि आरोपी युवक अब भी धमकियां दे रहा है। यदि उस पर कार्रवाई न हुई तो उसका परिवार गांव छोड़ने को मजबूर होगा। इस मामले में पीड़ित परिवार एसडीएम से भी मिलकर कार्रवाई की मांग कर चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि पीड़ित परिवार सोमवार को एसडीएम से मिला था। उसकी ओर से बताया गया कि पिछले डेढ़ साल से दूसरे वर्ग का युवक उसकी बेटी को कॉलेज आते जाते समय छेड़ता था। कई बार बेटी ने विरोध भी किया। बेटी ने भाइयों को साथ में ले जाकर इंटरमीडिएट के एग्जाम दिए। बाद में उसकी हरकत और बढ़ गई। मजबूरी में उसकी बेटी को आगे की पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
उसका कहना है कि एक महीने से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। अब तो आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर धर्म परिवर्तन की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक यह भी धमकी दे रहा है कि वह युवती की शादी भी नहीं होने देगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला में खबरें छपती रहीं और परतें उधड़ती रहीं, कुख्यात काला ने खोला पुलिस का काला चिट्ठा
इस मामले में सीओ बेहट विजयपाल सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से एसडीएम से शिकायत की गई थी। मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: शमशाद के जाल में फंसती चली गईं प्रिया... फिर मां-बेटी की हत्या, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
वहीं, एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वे फिलहाल बाहर हैं। आने पर मामला दिखवाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/