फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear surrounding the blue drum persists; husband refused to keep his wife with him.

Agra News: नीले ड्रम का खौफ बरकरार, पत्नी साथ रखने को पति नहीं हुआ तैयार

Tue, 06 Oct 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Fear surrounding the blue drum persists; husband refused to keep his wife with him.
आगरा। मेरठ का वह चर्चित हत्याकांड, जिसमें एक पत्नी ने पति सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्रम में भर दिया था, उसकी डरावनी यादें अब भी लोगों के जेहन से मिटी नहीं हैं। इसका फैसला 14 अक्तूबर को आना है। लोहामंडी सर्किल में एक पारिवारिक विवाद के दौरान इस खौफ का ऐसा असर दिखा कि पति ने अपनी ही पत्नी को साथ रखने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला लोहामंडी सर्किल के एक थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती की शादी 10 साल पहले ताजगंज में हुई थी। उनका 9 साल का बेटा है। करीब 16 महीने पहले विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई। परिवार परामर्श केंद्र में चली लंबी काउंसिलिंग के बाद आखिरकार मामला थाने पहुंचा। लड़के पक्ष ने शर्त रखी कि यदि पत्नी लिखित समझौता कर ले तो पति उसे अपने साथ रखने को तैयार है।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में जब दोनों आमने-सामने आए तो मामला और उलझ गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। पति ने पत्नी पर घर छोड़ने के बाद किसी अन्य युवक से संपर्क रखने और यहां तक कि दूसरा निकाह (निकाहनामा दिखाते हुए) करने का आरोप जड़ दिया। हालांकि, पत्नी ने दूसरे निकाह से साफ इन्कार कर हर हाल में पति के साथ रहने की हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर भी नहीं पसीजा पति
महिला दरोगा और थाना प्रभारी ने जब पति को समझा-बुझाकर पत्नी को अपनाने की बात कही, तो उसका डर खुलकर सामने आ गया। पति ने दो टूक कहा कि अब उसे अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। वह हत्या कर नीले ड्रम जैसा कांड दोहरा सकती है। मैं अपने बच्चे के साथ सुरक्षित हूं। रोज-रोज डर के साये में नहीं जीना चाहता। पुलिस और परिजन ने बच्चे के भविष्य का हवाला देकर उसे बहुत समझाया लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने फिलहाल दोनों को सोच-समझकर कुछ दिन बाद अपने अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।

वर्जन :
पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद में पुलिस पहले सुलह के प्रयास चल रहे हैं। दोनों की काउंसिलिंग कर परिवार टूटने से बचाने के प्रयास किए गए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed