फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two DCM trucks bearing the same number plate seized; two arrested.

Gorakhpur News: एक ही नंबर प्लेट लगी दो डीसीएम बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two DCM trucks bearing the same number plate seized; two arrested.
चिलुआताल। फर्टिलाइजर फैक्टरी के पास पुलिस ने एक ही नंबर प्लेट लगी दो डीसीएम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़नी निवासी इजराइल और अब्दुल सउद के रूप में हुई।
विज्ञापन

एक डीसीएम में लोहे का कबाड़ लदा था, जबकि दूसरा खाली मिला। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से चार नंबर प्लेट बरामद हुईं। पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ सूरज सिंह के मुताबिक, सोमवार दोपहर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फर्टिलाइजर फैक्टरी के पास एक ही नंबर प्लेट वाली दो डीसीएम छिपाकर खड़ी की गई हैं और उन्हें कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना पर फर्टिलाइजर चौकी प्रभारी आलोक कुमार चौबे और एसआई रवि राजन को पुलिस बल के साथ बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों डीसीएम में बैठे एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे कबाड़ का काम करते हैं। आरोप है कि एक वाहन में लोहे की प्लेट लगाकर उसका वजन बढ़ाया जाता था, जबकि दूसरे हल्के वाहन में कबाड़ लोड कर उसे काटने के बाद भारी वाहन में स्थानांतरित कर बेच दिया जाता था।

पुलिस ने इजराइल और अब्दुल सउद के अलावा अजिमुल्ला, सत्यपाल विश्वकर्मा, मोनू सिंह, नीलेश मिश्र, अब्दुल रकीब, सोनू खान, रिशु, जावेद, जितेंद्र मौर्य, जितेंद्र मौर्य के भाई और अकबर अली उर्फ बड़कुआ समेत 13 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में भागे आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed