फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student not found in Yamuna; police to take *Lekhpal* to court today.

Agra News: यमुना में नहीं मिली छात्रा, लेखपाल को आज कोर्ट ले जाएगी पुलिस

Tue, 06 Oct 2026 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Student not found in Yamuna; police to take *Lekhpal* to court today.
आगरा। एमएम गेट थानाक्षेत्र से लापता हुई बाह के रुदमुली गांव की छात्रा सोमवार को भी यमुना में नहीं मिली। एसडीआरएफ की टीम ने कचौराघाट में घंटों तलाश की। उधर, पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल शिवजीत को हिरासत में ले रखा है। पुलिस के मुताबिक, शिवजीत ने पूछताछ में कबूला था कि 24 सितंबर को भगवान टॉकीज पर छोड़ी गई छात्रा फतेहाबाद रोड स्थित उसके किराए के कमरे पर आकर रहने लगी थी। वह शादी की कह रही थी, जबकि वो पहले से शादीशुदा है। उसने फांसी लगा ली। वह डॉक्टर के पास लेकर गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे वो डर गया। शव और मोबाइल कचौराघाट स्थित यमुना नदी में फेंक आया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। युवती की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed