फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: खूनी संघर्ष के बाद सांप्रदायिक तनाव, जमकर पथराव-फायरिंग, देखें 7 तस्वीरें

Mon, 11 Feb 2019 07:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
conflicts in Meerut and communal tension, firing, eight people injured
खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव और गोलीबारी हुई, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देखिए घटनास्थल की ये तस्वीरें:-

conflicts in Meerut and communal tension, firing, eight people injured
पथराव - फोटो : अमर उजाला

सरधना थाना क्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव में रविवार को मामूली कहासुनी को लेकर अनुसूचित जाति और दूसरे समुदाय के युवक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों में संघर्ष के साथ पथराव और गोलीबारी हो गई, जिसमें एक पक्ष से पांच और दूसरे से तीन लोग घायल हो गए। एक ग्रामीण को गोली लगी। बता दें कि पुलिस फोर्स के सामने ही कुछ युवकों ने हथियार लहराए। इसके बाद पुलिस फोर्स को बढ़ता देख भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

conflicts in Meerut and communal tension, firing, eight people injured
पथराव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार सरधना क्षेत्र के दुर्वेशपुर निवासी अनुसूचित जाति के अंकुर पुत्र सुरेश और समीर पुत्र रमजान के बीच चार दिन पूर्व बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान एवं गण्यमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था। अंकुर की चचेरी बहन की शनिवार को शादी थी। शादी के बाद रविवार को अंकुर अपने रिश्तेदार को खिर्वा छोड़कर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
conflicts in Meerut and communal tension, firing, eight people injured
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि इसी बीच रास्ते में समीर के पिता रमजान से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। यहां जमकर पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई।

विज्ञापन
conflicts in Meerut and communal tension, firing, eight people injured
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

संघर्ष के दौरान अनुसूचित जाति से गंगाशरण को गोली लग गई। उधर, ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर दो समुदायों के बीच संघर्ष की जानकारी दी। इस पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। उसके सामने भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करते रहे। बाद में एसओ सरधना धर्मेंद्र राठौर और एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

संघर्ष में गंगाशरण पुत्र रिशाल, अंकुर पुत्र सुरेश समेत तीन लोगों के अलावा समीर पुत्र रमजान, रमजान पुत्र फकीर, शौकत पुत्र अब्दुल हकीम, बंटी पुत्र माजिद और कमरजहां पुत्री निजामुद्दीन घायल हुए। शौकत, हकीम और गंगाशरण को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इस मामले में एक पक्ष से अंकुर पुत्र सुरेश व दूसरे पक्ष से रमजान पुत्र फकीर ने थाने में तहरीर दी है। उधर, अलीजान पुत्र सगीर ने भी संघर्ष के दौरान घर में घुसकर 80 हजार रुपये व अन्य सामान लूटकर ले जाने की तहरीर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed