फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को छोड़ साली से किया था कोर्ट मैरिज, न्यू ईयर पर कर दिया कत्ल, तस्वीरें

Wed, 03 Jan 2018 08:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 03 Jan 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Court Marriage with sister is wife, woman killed on New Year
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ उसकी छोटी बहन (साली) से कोर्ट मैरिज कर लिया था। दोनों ही एक-दूसरे साथ रह रहे थे। नए साल पर ना जाने ऐसा क्या हुआ कि युवक ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला।

Court Marriage with sister is wife, woman killed on New Year
आरोपी पति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पहली पत्नी को कॉल करके सूचना भी दी। लेकिन उसने इसे झूठ माना। जिस पर वह शव को घर में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू और थपकी बरामद की है।

Court Marriage with sister is wife, woman killed on New Year
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बाईपास स्थित क्वीसलैंड कॉलोनी निवासी दीपक चौधरी पुत्र ओमप्रकाश फूड आइटम की ट्रेडिंग करता था। मूल रूप से गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी दीपक ने सन 2003 में ऊन शामली निवासी मंजू से शादी की थी। मंजू और दीपक से एक बेटी (दस साल) और बेटा (छह साल) है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Court Marriage with sister is wife, woman killed on New Year
आरोपी पति का मकान - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद दीपक के मंजू की छोटी बहन प्रीति चौधरी (27) से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसके बाद दीपक ने मंजू को छोड़कर प्रीति से सन 2009 में प्रेम विवाह कर लिया था। दूसरी शादी का विरोध होने पर दीपक प्रीति को लेकर क्वींसलैंड कॉलोनी में रहने लगा था। दोनों से एक बेटा प्रांजल है। हालांकि बाद में मंजू का भी आना-जाना हो गया था।

पढ़ें : युवती ने अपना अश्लील वीडियो देख लगाई फांसी, शव देख उड़े परिजनों के होश

विज्ञापन

प्लानिंग के साथ भेजा बेटा

Court Marriage with sister is wife, woman killed on New Year
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला

दीपक ने प्रीति के कत्ल की प्लानिंग पहले से ही कर रखी थी। प्रीति का ननदोई बुलंदशहर के गांव नंगला नानपुर निवासी संजय रविवार को मुजफ्फरनगर से वापस आ रहा था। दीपक ने संजय को फोन कर कहा कि मैं प्रीति को लेकर बाहर जा रहा हू। प्रांजल कॉलोनी के बाहर मिलेगा। उसे साथ लेकर चले जाना। जब मैं लौटूंगा तो प्रांजल को बुला लूंगा। जिसके बाद संजय प्रांजल को लेकर चला गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed