फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl commits suicide by watching her porn video, senses of family members seen hanging dead

युवती ने अपना अश्लील वीडियो देख लगाई फांसी, शव देख उड़े परिजनों के होश

Wed, 03 Jan 2018 12:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 03 Jan 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
The girl commits suicide by watching her porn video, senses of family members seen hanging dead
फांसी लगाकर जान दी

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के एक कस्बे की युवती ने मोबाइल पर जब अपना ही अश्लील वीडियो देखा तो उसने आत्महत्या कर ली। यह वीडियो उसके मंगेतर ने उसे भेजा था। युवती की छह फरवरी को शादी थी। उसके जानने वाले किसी युवक ने उसका अश्लील वीडियो उसके मंगेतर को भेजा था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने रविवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। युवती का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने किसी तरह युवती के शव को नीचे उतारा। 
विज्ञापन


कस्बे में चर्चा है कि युवती का कस्बे के दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक ने बहला फुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। युवक उस पर शादी न करने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने रिश्ता तुड़वाने के लिए अश्लील वीडियो युवती के मंगेतर के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। मंगेतर ने वह वीडियो युवती के मां के मोबाइल पर भेज दिया। इस बात का पता युवती के परिजनों को लग गया। इसके बाद से घर का माहौल तनावपूर्ण था। घटना से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें : New Year पार्टी के बाद पत्नी को चाकू से गोद डाला, किया था प्रेम विवाह

प्रेमी युवक कर रहा था ब्लैकमेल, दे रहा था धमकी

The girl commits suicide by watching her porn video, senses of family members seen hanging dead
फांसी का फंदा

कस्बे में चर्चा है कि दूसरे समुदाय का युवक युवती को परेशान करता था। उसे लगातार ब्लैकमेल भी कर रहा था। युवक ने युवती की धोखे से अश्लील वीडियो भी बना ली थी। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। कई बार इस बात को लेकर युवक और युवती में कहासुनी भी हुई थी। युवती के रिश्ता होने के बाद से वह और अधिक परेशान कर रहा था। इसको लेकर युवती परेशान चली आ रही थी।

सीडीआर की होगी जांच
एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा कि घटना किस समय की है। युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। अश्लील वीडियो की बात सामने आयी थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

ये सवाल मांग रहे जवाब
युवती ने रात आठ बजे सुसाइड किया तो परिजनों ने सुबह क्यों सूचना दी, सुबह के समय बाॅडी अकड़ी नहीं थी लगता था जैसे अभी मौत हुई है। युवती के गले पर भी निशान मिले हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed