सरकार की ओर से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। समाज भी अपने स्तर से बचाव के उपाय कर रहा है। सामूहिक प्रयास से ही इस गंभीर बीमारी से जंग जीती जा सकती है। अगर किसी इलाके में कोई संदिग्ध मामला सामने आता है तो स्वास्थ्य विभाग वहां एक किमी. के दायरे में लोगों को जागरूक करेगा।
सामूहिक प्रयास से जीतेंगे कोरोना से जंग, सुरक्षा व्यवस्था पर रणनीति बनाई, एक-दूसरे को कर रहे जागरुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते में शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ की बैठक हुई। उधर, वेस्ट एंड रोड स्थित शनि मंदिर में आयोजित बैठक में शनि पीठाधीश्वर जगद्गुरु कृष्ण स्वरूप महाराज ने बताया कि 19 मार्च को सुबह 10 बजे बालाजी मंदिर में यज्ञ होगा।
सेंट्रल मार्केट में आयोजित बैठक सतीश गर्ग की अध्यक्षता में हुई। यहां संगठन के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सेंट्रल मार्केट में हवन कर वायु कोे शुद्ध करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों को कपूर, लौंग और जावित्री से बनी पोटली बांटी गई। उसने अनुरोध किया गया कि हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें। बैठक में अध्यक्ष किशोर वाधवा, पार्षद विरेंद्र शर्मा, पंकज चौहान, मनीष शर्मा, आशीष नागदेव, विरेंद्र सिंह, केके गुप्ता मौजूद रहे। गगन विहार रोहटा रोड पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के दिल्ली एनसीआर उपाध्यक्ष के यहां बैठक कर बचाव के उपायों पर चर्चा की गई।
कोरोना के चलते होटलों और रेस्टोरेंट में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बुधवार को गढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट पर मेरठ होटलियर टेंडर स्टूडेंट एसोसिएशन ने बैठक की। बैठक में बीमारी से बचाव और साफ-सफाई के लिए रणनीति बनाई गई। महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि रेस्टोरेंट, होटल, मंडप और फूड ज्वाइंट पर व्यवसायी स्वयं तथा अपने कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। प्रतिष्ठान में सैनिटाइजर, साबुन, मास्क का प्रयोग करें।
होटल, रेस्टोरेंट, मंडप आदि में जहां भी कमरे बने हैं, वहां व्यक्तिगत स्वच्छता की सामग्री उपलब्ध हो। वोल्गा ग्रैंड रेस्टोरेंट मेरठ कैंट के शौर्य भल्ला ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च तक के लिए अपना रेस्टोरेंट बंद कर दिया है। बैठक में मेरठ होटेलिएर्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश कंसल, मंत्री नमन अग्रवाल, शशि अग्रवाल, रतन नंदा, सचिन गोयल, हरप्रीत सेठी, चिराग कक्कर, मितुल केला, मनोज कुमार मौजूद रहे।
खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखें व्यापारी
डीएम के निर्देश पर कोरोना वायरस के खौफ के बीच आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह ने व्यापारियों को सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की निरंतर आपूर्ति तथा बाजार भाव स्थिर बनाए रखने के निर्देश दिये। बैठक में सभापति मंडी समिति कमलेश गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री गिरीश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सब्जी मंडी अध्यक्ष अशोक सोनकर, सरफराज महामंत्री, महेंद्र गर्ग, विपिन गोयल, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को सहयोग करने का आश्वासन दिया।
शहर के सभी कोचिंग संस्थान बंद
क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने बुधवार को सभी कोचिंग संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि अगर किसी कोचिंग संस्थान के खुले होने की शिकायत मिली तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रर्वाई की जाएगी। कोरोना से बचाव के चलते एहतियातन सभी स्कूल कॉलेज बंद किए जा चुके हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि कोचिंग संस्थान शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में ही आते हैं। शासन सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दे चुका है। बुधवार को सभी कोचिंग संस्थान संचालकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनकी टीम कोचिंग संस्थानों में जाकर चेकिंग भी करेगी। खुला मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।