फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रग्रहण इन दो राशियों के लिए है शुभ, सूतक काल में ये काम करने से जीवन में होता है नुकसान

Wed, 17 Jul 2019 12:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2019: this lunar eclipse will be beneficial for these two Zodiac
चंद्रग्रहण - फोटो : SELF

मंगलवार को मध्य रात्रि को चंद्रग्रहण आरंभ होगा, जो इस वर्ष का सबसे बड़ा ग्रहण कहलाएगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण रात्रि 1:31 बजे से आरंभ होगा और सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। ग्रहण का कुल समय दो घंटे 59 मिनट का होगा।



यह चंद्रग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग 149 वर्ष बाद बना है। ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचें अन्यथा आपको जीवन में कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं-


 
chandra grahan 2019: this lunar eclipse will be beneficial for these two Zodiac
चंद्रग्रहण

ग्रहण का सूतक शाम 4:31 बजे से आरंभ हो जाएगा। इसके बाद चंद्र मालिन्यकाल रात्रि 12:12 बजे शुरू होगा। चंद्र निर्मलता प्रात: काल 5:59 बजे शुरू होगा।  

इस ग्रहण का प्रभाव फलदायी और हानिकारक दोनों तरह का रहेगा। इसलिए ग्रहण के समय मंत्रों का जाप करना और अन्न का दान करना मनुष्य के लिए लाभदायक होगा, जो आपको चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाएगा।

chandra grahan 2019: this lunar eclipse will be beneficial for these two Zodiac
चंद्रग्रहण
ग्रहण के दौरान न करें ये काम 
  • ज्योतिषचार्यों के मुताबिक ग्रहण काल में देवी-देवताओं की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। 
  • अनावश्यक खानपान न करें। 
  • ग्रहण के दौरान सोने से जीवन में नुकसान हो सकते हैं। 
  • ग्रहण काल में नाखून -बाल काटना, हजामत बनाना, तेल मालिश करना, मल-मूत्र त्यागना, अनावश्यक घूमना नुकसान दायक साबित होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2019: this lunar eclipse will be beneficial for these two Zodiac
राशि

इन दो राशियों के लिए शुभ फलदायी है चंद्रग्रहण
ये चंद्रग्रहण तुला व मीन राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। तुला राशि वालों को समस्त कार्य की सिद्धि एवं धन लाभ रहेगा। वहीं मीन राशि के जातकों का धन लाभ एवं आर्थिक तथा सामाजिक उन्नति का योग बनेगा।

विज्ञापन
chandra grahan 2019: this lunar eclipse will be beneficial for these two Zodiac
राशि

इन राशियों पर ग्रहण का रहेगा अशुभ प्रभाव 
मेष:- शरीर कष्ट की संभावना। इसलिए ग्रहण के समय जाप करें और दान निकालें। 
वृष:-  चिंता एवं संतान कष्ट की संभावना है। 
मिथुन:- शत्रु का भय रहेगा और लाभ साधारण रहेगा और खर्च अधिक रहेगा।
कर्क :- दांपत्य जीवन में अनावश्यक रूप से परेशानी खड़ी हो सकती है। 
सिंह:-  रोग में वृद्धि की संभावना है। कोई गुप्त चिंता एवं परिवार में झगड़ा हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed