फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में पूरा परिवार खत्म, तीन बच्चों और उनकी मां का शव देख कांप उठा हर कोई, तस्वीरें

Thu, 27 Jun 2019 03:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jun 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
Car accident in tehri of Uttrakhand and six members killed of a family
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में कार खाई में गिरने से चार बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत होने की खबर जैसे ही छुटमलपुर में पहुंची तो हर कोई सकते में आ गया। लोग पीड़ित के घर की तरफ दौड़ पड़े। वहां वृद्ध दंपती के अलावा कोई नहीं था। पड़ोसियों ने हिम्मत कर वृद्ध दंपती को यह सूचना दी। बेटों का परिवार उजड़ने की खबर सुनकर दंपती पर कहर टूट पड़ा। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें संभाला। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

Car accident in tehri of Uttrakhand and six members killed of a family
शव पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

मासूम शमी और उसकी दोनों बहनें अपने माता पिता के साथ उत्तरकाशी में शादी समारोह में हिस्सा लेने हंसी खुशी एक ही कार से गए थे, लेकिन अनहोनी को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार रात छुटमलपुर में जब एंबुलेंस आकर रुकी, तो उसमें से तीनों बच्चों और उनकी मां का शव उतारा गया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप उठा।

Car accident in tehri of Uttrakhand and six members killed of a family
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

छुटमलपुर की मुस्लिम कॉलोनी के सईद अहमद के दो बेटे सरफराज और शहनवाज कसबे में मंदिर मस्जिद के बीच की मार्केट में मुमताज डीजे के नाम से डीजे की दुकान चलाते थे। दोनों भाई अलग- अलग कारों से अपनी बहन की बेटियों की शादी में भात भरने के लिए बुधवार की सुबह अपने बच्चों के साथ उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए थे। सुबह चार बजे यह परिवार घर से निकला था। इनके साथ इनके ताऊ का बेटा सहारनपुर की लोहानी सराय निवासी अलाउद्दीन पुत्र खुर्शीद और उसका परिवार भी था। एक कार में सरफराज और अलाउद्दीन का परिवार था, जबकि दूसरी में शाहनवाज और उसका परिवार था। देहरादून सुवाखोली मोटर मार्ग पर मोरियाणा टाप के पास सरफराज की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें छह बच्चे और चार बड़े सवार थे। इनमें से छह की मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे जब यह मनहूस खबर 70 वर्षीय सईद के घर पहुंची तो वह सकते में आ गए। परिवार के सभी सदस्य शादी में गए थे और वृद्ध दंपति ही घर पर थे। सईद दिव्यांग हैं। वर्षों पहले उसका आधा शरीर लकवे से ग्रस्त हो गया था। उनकी पत्नी तो बहुओं और पोते पोतियों की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें संभाला। इसके बाद पड़ोसियों और रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हुआ। दर्दनाक हादसे से मुस्लिम कॉलोनी में चूल्हा तक नहीं जला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Car accident in tehri of Uttrakhand and six members killed of a family
शव पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

सरफराज का हो गया पूरा परिवार खत्म 
हादसे में सरफराज का पूरा परिवार खत्म हो गया। उसकी पत्नी 32 वर्षीय तहरीन, 15 साल की बेटी रीजा, नौ साल की नताशा और ढाई साल का मासूम समी तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वह सदमे में है। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उसे ढांढ़स बंधाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। उनकी समझ में ही नहीं आ रहा था कि वे क्या कह कर उसे सांत्वना दें। उसका सभी कुछ तो एक झटके साथ खत्म हो गया। रोते हुए हिचकियों के बीच सरफराज उस मनहूस घड़ी को कोस रहा था जब वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह उसके परिवार को लेकर गहरी खाई में समा गई।

विज्ञापन
Car accident in tehri of Uttrakhand and six members killed of a family
शव पहुंचते ही मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

अलाउद्दीन की पत्नी और बच्ची ने छोड़ा साथ 
सरफराज के ताऊ के लड़के लाउद्दीन की पत्नी 28 वर्षीय शहजादी और सात माह की बच्ची अतिया भी इस हादसे में मौत का शिकार बन गए। उसके दो बच्चे पांच साल की तुबा और तीन साल की मलाईका गंभीर घायल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed