फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा: नहीं रहीं बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, इन तस्वीरों में देखिए उनसी जुड़ी खास यादें

Fri, 03 Jul 2020 02:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jul 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Bollywood choreographer Saroj Khan have died in a hospital at Mumbai and photos of memories
मेरठ की बाल नृत्यांगना धानी सेठी को सम्मानित करती सरोज खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुंबई में बृहस्पतिवार देर रात को उनका निधन हो गया। अब सिर्फ उनकी यादें रह गईं हैं। आइए तो आपको अलगी स्लाइडों में उनसे जुड़ी कुछ खास यादें बताते हैं-

Bollywood choreographer Saroj Khan have died in a hospital at Mumbai and photos of memories
समीर सरोज खान के साथ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सरोज खान मेरठ में परतापुर बाईपास स्थित इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में गेस्ट फैकल्टी थीं। वह यहां युवाओं को नृत्य सिखाने के लिए समय समय पर आती रहती थीं। इस फोटो में सरोज खान के साथ मेरठ के समीर हैं।

Bollywood choreographer Saroj Khan have died in a hospital at Mumbai and photos of memories
मिताली शर्मा सरोज खान से अवार्ड लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा वह मेरठ में तीन से चार बार नृत्य प्रतियोगिताओं को जज करने आई हैं। इस दौरान उन्होंने बाल नृत्यांगना धानी सेठी को सम्मानित किया था। शोप्रिक्स मॉल में हुए डांस शो को जज करने भी वे मेरठ आई थीं। सनी इंटरटेनमेंट के अलावा वे बीट्स ऑफ डांस के लिए भी शो को मेरठ में जज कर चुकी हैं। इस फोटो में मिताली शर्मा सरोज खान से अवार्ड लेते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood choreographer Saroj Khan have died in a hospital at Mumbai and photos of memories
निधि जैन सरोज खान के साथ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार देर रात करीब 1.52 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस फोटो में सरोज खान के साथ मेरठ की निधि जैन हैं।

विज्ञापन
Bollywood choreographer Saroj Khan have died in a hospital at Mumbai and photos of memories
सरोज खान के साथ पिंटू मिश्रा प्रिंसिपल सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

सरोज खान की बेटी सुकैना ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब मलाड के कब्रिस्तान में सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके प्रति शोक प्रकट करने के लिए प्रार्थना सभा तीन दिन बाद होगी। इस फोटो में सरोज खान के साथ सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज के प्रिंसिपल पिंटू मिश्रा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed