उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह लोग गुरुग्राम से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 8
गंग नहर हादसे में पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती किया गया
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यह हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। अर्टिगा कार में ड्राइवर सहित ग्यारह लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि अभी एक महिला का कुछ पता नहीं चल सका। उसकी गंग नहर में तलाश की जा रही है।
3 of 8
गंग नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर पहुंचे रोहटा थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि कार का पहिया पंचर होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह परिवार गुरुग्राम से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था।
4 of 8
कार को जेसीबी से निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह हादसा रोहटा थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव के सामने हुआ है। तेज रफ्तार कार का पहिया अचानक पंचर हो गया। कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अभी एक लापता है और पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
5 of 8
नहर से कार को बाहर निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मरने वाले व घायलों के नाम
हादसे में तीन बच्चों अंश गुप्ता (8), अंशिका (3), आशुतोष गुप्ता (5) सहित संदीप गुप्ता (30) और ड्राइवर विक्की यादव की मौत हो गई। वहीं सोनी (19), शालिनी (21), आशा गुप्ता (32) और अराध्या (4) सहित पांच को बचा लिया गया है। वहीं रिंकी (25) को ढूंढने में टीम लगी हुई है। ये सभी ननहेड़ा थाना बनकटा जिला देवरिया के रहने वाले हैं।