फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, शव देख अचेत हुआ पिता 

Thu, 12 Nov 2020 12:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Nov 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
bijnor news, two kids died due to sinking in the pond, father faint after seeing the dead bodies
child death, sank in pond - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को घर के पास खेलते समय तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया।  आगे तस्वीरों में जानें कैसे दर्दनाक हादसे ने पल भर में बुझा दिए दो घरों के चिराग :-

bijnor news, two kids died due to sinking in the pond, father faint after seeing the dead bodies
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

किरतपुर क्षेत्र के गांव अरजानीपुर उर्फ सिसौना में राजेश कुमार का घर तालाब के किनारे पर है। बुधवार सुबह राजेश की तीन वर्षीय पुत्री दिव्यांशी पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र के तीन साल के पुत्र युवी के साथ खेल रही थी। इस दौरान खेलते -खेलते दोनों बच्चे तालाब में जा गिरे। काफी समय तक बच्चे दिखाई नहीं दिए तब परिजनों ने गांव में दोनों की तलाश शुरू की।

परिजनों ने तालाब में भी बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिव्यांशी का शव तालाब पर तैरता दिखाई  दिया। परिजनों ने दोनों बच्चों को तालाब से निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

bijnor news, two kids died due to sinking in the pond, father faint after seeing the dead bodies
दिव्यांशी - फोटो : अमर उजाला

बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान राजवीर सिंह की सूचना पर थाना किरतपुर से उपनिरीक्षक जागेश गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
bijnor news, two kids died due to sinking in the pond, father faint after seeing the dead bodies
तालाब जहां खेलते वक्त डूब गए दोनों मासूम - फोटो : अमर उजाला

शव देख पिता हुआ अचेत
युवी का पिता धर्मेंद्र सिंह गंगा बैराज पर रहता है। वहीं उसने पलेज लगा रखी है। धर्मेंद्र सिंह बेटे की मौत की सूचना पर घर पहुंचा तथा बेटे के शव को देखकर अचेत हो गया। दिव्यांशी का पिता राजेश उत्तरकाशी में रहता है तथा वहीं कबाड़ी का काम करता है।

राजेश को सुबह दस बजे ही बेटी की मौत की सूचना दे दी गई। जिसके बाद वह उत्तरकाशी से चल दिया। अभी दिव्यांशी के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। परिजनों ने दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। युवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
bijnor news, two kids died due to sinking in the pond, father faint after seeing the dead bodies
yuvi - फोटो : अमर उजाला

दस साल पहले भी तीन बच्चों की हुई थी मौत
दिव्यांशी अपने माता पिता की इकलौती संतान थी वहीं युवी का एक भाई और है । राजेश का घर बिल्कुल तालाब के किनारे पर है। ग्रामीणों ने तालाब की चहारदीवारी बनवाने की मांग की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व भी इस तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed