फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: गंगा उफान पर... 10 घंटे ठप रहा वाहनों का आवागमन, कई गांवों पर मंडराया खतरा, तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Aug 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: 1.43 lakh cusecs water released in Ganga and threat to these villages
गंगा उफान पर - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा का जल स्तर भी घट बढ़ रहा है। बैराज गंगा में एक लाख 43 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। पिछले दो दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से गंगा उफान पर आने लगी है। इसके साथ ही गंगा के तटीय गांवों के लोगों पर खतरा मंडराने लगा है। 

Bijnor News: 1.43 lakh cusecs water released in Ganga and threat to these villages
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

वहीं खेतों में पानी घुस आया और किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। तटीय गांव के आसपास कई जगह गंगा ने कटान भी करना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह छह बजे हरिद्वार से एक लाख 54 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। गंगा बैराज पर एक लाख 49 क्यूसेक पानी गंगा में चल रहा था। बुधवार शाम चार बजे हरिद्वार से गंगा में एक लाख 49 हजार क्यूसेक छोड़ा गया। बिजनौर में गंगा बैराज पर एक लाख 49 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष बालियान के मुताबिक गंगा बैराज में जल घट बढ़ रहा है। रात में जलस्तर घटने की उम्मीद है। 

Bijnor News: 1.43 lakh cusecs water released in Ganga and threat to these villages
आवागमन हुआ ठप - फोटो : अमर उजाला

कोटावाली नदी में उफान, आवागमन 10 घंटे ठप
उधर, कोटावाली नदी के रपटे पर पानी आने से 10 घंटे तक भारी वाहनों का आवागमन ठप रहा। सेतु निगम के कर्मचारियों ने रपटे से पानी उतरने के बाद रपटे की जेसीबी से सफाई कराकर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor News: 1.43 lakh cusecs water released in Ganga and threat to these villages
गंगा उफान पर - फोटो : अमर उजाला

मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में करीब एक माह से हो रही वर्षा के कारण क्षेत्र की कोटावाली और मालन नदियों का जलस्तर किसी भी समय बढ़ जाता है। बुधवार को पहाड़ों पर हुई वर्षा से कोटावाली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तड़के तीन बजे पानी का जलस्तर रपटे पर लगभग दो से तीन फीट होने के बाद भागूवाला पुलिस चौकी प्रभारी बलराम यादव ने भारी वाहनों का आवागमन रुकवा दिया। लगभग 10 घंटे बाद दोपहर एक बजे जलस्तर कम होने के बाद सेतु निगम के कर्मचारियों ने रपटे की जेसीबी से सफाई कराकर भारी वाहनों आवागमन सुचारु कराया। रपटे पर कोटावाली नदी का उफान होने के कारण लंबी दूरी के वाहन घंटों रपटे से पानी कम होने की प्रतीक्षा में खड़े रहे।

विज्ञापन
Bijnor News: 1.43 lakh cusecs water released in Ganga and threat to these villages
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

सीमा पर स्थित पुल से दो वर्ष से नहीं चल रहे भारी वाहन
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर दो वर्ष पूर्व नजीबाबाद (उत्तरप्रदेश) और हरिद्वार (उत्तराखंड) की सीमा को जोड़ने वाले कोटावाली नदी पर बने पुल के पिलर में तकनीकी खराबी आने से काफी समय तक वाहनों का आवागमन बंद रहा था। सेतु निगम और हाइवे अथॉरिटी ने पिलर के घिसने से कोटावाली पुल में आई दरार को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुल से भारी वाहनों को रोककर छोटे वाहनों को गुजराने का निर्णय लिया था। सेतु निगम ने भारी वाहनों के आवागमन लिए पुल के निकट लाखों की लगात से रपटा निर्माण कराया था। रपटे पर जब भी कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ता है। भागूवाला पुलिस को तत्काल आवागमन रुकवाना पड़ता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed