फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय खोखर हत्याकांड: 32 साल लंबा राजनीतिक सफर, इन सियासी शख्सियतों से रहीं नजदीकियां, देखें तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2020 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Former district president and bjp leader sanjay khokhar murder case 32 years long political journey, closeness with these political figures
अमित शाह के साथ संयज खोखर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर का राजनीतिक सफर 32 साल लंबा रहा। संघ के कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने पहचान बनाई। छात्र राजनीति में नाम कमाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रहे और अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे।

Former district president and bjp leader sanjay khokhar murder case 32 years long political journey, closeness with these political figures
राजनाथ सिंह के साथ संजय खोखर - फोटो : अमर उजाला

साल 2017 के चुनाव में भी खोखर ने छपरौली विधानसभा से टिकट मांगा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भी वह टिकट के दावेदारों में शामिल थे। छपरौली के धंधाना पट्टी निवासी संजय खोखर ककौर कलां के जूनियर हाईस्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे। साल 1988 से वह संघ में सक्रिय हुए थे।

Former district president and bjp leader sanjay khokhar murder case 32 years long political journey, closeness with these political figures
कैशव प्रसाद मौर्य के साथ संजय खोखर - फोटो : अमर उजाला

बड़ौत में पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में दबदबा रहा। लंबे समय तक छात्र राजनीति की। साल 2014 से 2018 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। लंबे राजनीतिक सफर में उनकी नजदीकियां आला नेताओं से बढ़ीं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास उनकी आवाजाही लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former district president and bjp leader sanjay khokhar murder case 32 years long political journey, closeness with these political figures
जेपी नड्डा के साथ संजय खोखर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में उनकी खास पैठ रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं से भी सियासी मंचों पर संजय खोखर को मिलने का मौका मिला, उन्होंने जिले की समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वह मिल चुके थे।

विज्ञापन
Former district president and bjp leader sanjay khokhar murder case 32 years long political journey, closeness with these political figures
पीएम मोदी के साथ संजय खोखर - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा मार्ग की चकरोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed