फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावना हत्याकांड: 'चार साल से कर रहा था प्रपोज... पर वो न मानी'; 3 माह पहले किया था ये काम; शिवांग का कबूलनामा

Mon, 21 Apr 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Apr 2025 01:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के कोतवाली देहात इलाक में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक शिवांग ने कहीं और शादी तय होने पर युवती भावना (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
Bijnor Bhavna murder case Shivang was roaming around with a gun for ten days had threatened 3 months ago too
Bijnor Bhavna murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर के कोतवाली देहात इलाक में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने युवती की हत्या कर ली। युवक शिवांग ने कहीं और शादी तय होने पर युवती भावना (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। 


जानकारी अनुसार, आरोपी शिवांग ने भावना की हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से रेकी करते हुए की। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शिवांग पिछले दस दिनों से तमंचा लेकर नहर की पटरी पर घूम रहा था। वह सटीक निशाना लगाने की प्रैक्टिस भी कर रहा था। शिवांग ने भावना को गोली मारने के लिए उस जगह को चुना, जहां सड़क पर बजरी पड़ी होने की वजह से बाइक की गति धीमी करनी पड़ती है।
 
Bijnor Bhavna murder case Shivang was roaming around with a gun for ten days had threatened 3 months ago too
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर की युवती भावना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
भावना नूरपुर एक कॉलेज से बीएड कर रही थी। इससे पहले उसने साहू जैन कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। बताया गया कि इंटर तक वह कोतवाली देहात में पढ़ी। उस वक्त आरोपी शिवांग भी साथ पढ़ता था। मगर इंटर के बाद दोनों के काॅलेज बदल गए थे। शिवांग भावना से एक तरफा प्यार करता था। भावना के भाई दीपराज ने बताया कि साल 2023 से वह परेशान कर रहा था। आरोपी लगातार शादी करने का दबाव भावना और परिवार पर बनाते हुए धमका रहा था। कहीं और शादी करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। 
 
Bijnor Bhavna murder case Shivang was roaming around with a gun for ten days had threatened 3 months ago too
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर में युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक शिवांग - फोटो : संवाद
दूसरी युवतियों से छेड़खानी में हो चुकी है पिटाई 
मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी शिवांग की छवि आवारा लड़कों की रही है। छह महीना पहले उसने दूसरे पक्ष की एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी थी। जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए छोड़ दिया था। ऐसा उसके साथ तीन बार हो चुका है, जब छेड़छाड़ करने पर उसकी लोगों ने पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Bhavna murder case Shivang was roaming around with a gun for ten days had threatened 3 months ago too
करौंदा चौधर में युवक द्वारा गोली मारकर युवती की हत्या के बाद मौके पर परिजनों से जानकारी लेते एएससपी - फोटो : संवाद
तीन महीने पहले भी दी थी धमकी
बिजनौर में मृतका के भाई ने बताया कि चार महीना पहले उन्होंने भावना की शादी नूरपुर में तय कर दी थी। शादी तय होने का पता लगने पर ही उसने बार बार फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया था।तीन महीना पहले मामले की शिकायत की गई थी। मगर गांव के ही कुछ जिम्मेदार लोगों और आरोपी के बहनोई नितिन त्यागी निवासी रोहाना मिल मुजफ्फरनगर ने गारंटी ली थी कि वह अब ऐसा कुछ नहीं करेगा, तुम अपनी बेटी की शादी कर लो। समझौता होने के बाद मृतका के परिजन निश्चिंत हो गए थे।
विज्ञापन
Bijnor Bhavna murder case Shivang was roaming around with a gun for ten days had threatened 3 months ago too
करौंदा चौधर में युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
दो महीने पहले खरीदा था तमंचा
पुलिस के अनुसार भावना हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिवांग ने दो महीना पहले ही तमंचा खरीदा था। उसने हत्या करने का पूरा मन पहले ही बना लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी का कहना था कि वह चार साल से उसे प्रपोज कर रहा था, मगर वह नहीं मानी। कहना था कि जब ब्याह नहीं कर रही थी तो मार डाला।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed