फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बीच सड़क युवती का कत्ल: एकतरफा प्यार में मारा, कहीं और शादी तय होने से था खफा; एक मई को आनी थी बरात

Mon, 21 Apr 2025 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Apr 2025 11:57 AM IST
सार

यूपी के बिजनौर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक थाने पहुंच गया। आरोपी युवक शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने कहीं और शादी तय होने पर युवती की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
young man killed a girl due to one-sided love In Bijnor of UP
करौंदा चौधर में युवक द्वारा गोली मारकर युवती की हत्या के बाद मौके पर परिजनों से जानकारी लेते एएससपी - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के कोतवाली देहात इलाक में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक शिवांग ने कहीं और शादी तय होने पर युवती भावना (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के पिता सुशील त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब 9:20 बजे गांव करौंदा चौधर निवासी वेदप्रकाश शर्मा अपनी बेटी भावना उर्फ नीशू और छोटी बेटी आकांक्षा को लेकर बाइक से नगीना के बाजार जाने के लिए घर से निकले। गांव हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास जंगल की ओर से बाइक पर आए शिवांग ने भावना को गोली मार दी। वेदप्रकाश शर्मा तथा बहन आकांक्षा बाइक से ही घायल भावना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
young man killed a girl due to one-sided love In Bijnor of UP
करौंदा चौधर में युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवक के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस को मृतका के भाई ने बताया कि चार महीने पहले भावना की शादी नूरपुर निवासी एक युवक से तय कर दी थी। 25 अप्रैल को भावना का लग्न रिश्ता जाना था और एक मई को बरात आने की तारीख तय हुई। अब शादी की तैयारियों के लिए वे नगीना बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। 
young man killed a girl due to one-sided love In Bijnor of UP
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव घर पहुंचने पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी शिवांग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक और उसके पिता को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में शिवांग ने कहना था कि वह चार साल से भावना को प्रपोज कर रहा था। जब वह ब्याह के लिए नहीं मानी तो उसे मार डाला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man killed a girl due to one-sided love In Bijnor of UP
करौंदा चौधर में युवक द्वारा गोली मारकर युवती की हत्या के बाद मौके पर परिजनों से जानकारी लेते एएससपी - फोटो : संवाद
ओवरटेक करते हुए भावना के सिर में मारी गोली
वेदप्रकाश शर्मा दोनों बेटियों को लेकर गांव बढ़ापुर के पास पहुंचे तो टूटी सड़क और बिखरी बजरी के कारण बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। तभी पीछे से आए बाइक सवार आरोपी शिवांग ने ओवरटेक करते हुए सटाकर भावना की कनपटी पर गोली मार दी। वेदप्रकाश शर्मा ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। बीस से तीस मीटर तक उसके पीछे दौड़े भी मगर आरोपी शिवांग तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकला जोकि सीधे थाने में आकर रुका।
 
विज्ञापन
young man killed a girl due to one-sided love In Bijnor of UP
कोतवाली देहात के गांव करौंदा चौधर की युवती भावना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
दोनों के घरों के बीच में 300 मीटर का अंतर
मृतका भावना और आरोपी शिवांग दोनों ही करौंदा चौधर के रहने वाले हैं। जिनके घरों में करीब 300 मीटर का अंतर ही है। हालांकि शिवांग की करतूत और परेशान करने की वजह से दोनों परिवारों के दिलों के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed