मेरठ। वर-वधू को फेरे के लिए मंडप में ले जाया गया। मंडप में नूपुर-भुवी ने सात फेरे लिए। इसके रात में रिसेप्शन पार्टी हुई जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम से सुरेश रैना और मेरठ निवासी प्रवीण कुमार भी शामिल हुए। दोनों ने भुवनेश-नूपुर को शादी की बधाई दी।
रिसेप्शन पार्टी में अलग अंदाज में दिखे भुवी-नूपुर, देखें तस्वीरें
खूबसूरत नजर आई नूपुर
रिसेप्शन के लिए नूपुर और भुवी वेस्टर्न आउटफिट में मेहमानों के बीच पहुंचे। भुवी ने काले रंग का सूट पहना। नूपुर ऑफ व्हाइट और सुनहरे रंग के इवनिंग गाउन में नजर आईं। दिल्ली से आई ब्यूटीशियन की टीम ने नूपुर को रिसेप्शन के लिए खासतौर पर सजाया। रशियन डांसर हाथ में छाता लेकर नूपुर-भुवी को महफिल में लेकर आईं।
पढ़ें : भुवी-नूपुर की शादी की Exclusive तस्वीरें, ...जब दूल्हे को देख शरमा गईं दुल्हनिया
नवविवाहित युगल भुवनेश्वर कुमार और नूपुर को सुरेश रैना और प्रवीण कुमार ने पार्टी में शामिल होकर बधाई दी। भुवी-नूपुर की शादी की दावत रात को होटल ब्रावुरा रिसोर्ट में हुई। नामचीन हस्तियों के शामिल होने के कारण पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम रहा। मेहमानों का स्वागत रशियन डांसर ने बैले डांस से किया।
वहीं मेहमानों से मिलने के बाद सेल्फी और फोटो वीडियो का दौर चला। प्रशंसकों ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया। इसके बाद दिल्ली से आई वेडिंग प्लानर नूपुर-भुवी को विशेष फोटोशूट के लिए ले गए। दोस्तों ने डीजे पर डांस भी किया। शादी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, यूपीसीए के उपाध्यक्ष भी शामिल हुए।
पढ़ें : भुवी-नूपुर की शादी, घुड़चढ़ी से जयमाला तक की Live तस्वीरें
पीके ने इंस्टाग्राम पर किया हैशटैग
क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भुवी और नूपुर को इंस्टाग्राम पर भी शादी की शुभकामनाएं दीं। पीके ने सुरेश रैना के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा सोनू से सुरेश रैना। भुवी को टैग करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/