मेरठ। भारतीय टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी की आज मेरठ के ब्रावुरा गोल्ड होटल में शादी हो रही है। भुवी-नूपुर के बीच जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी हैं और थोड़ी देर में फेरे भी होंगे।
2 of 8
भुवी की शादी
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर स्थित घर से बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:00 बजे भुवनेश्वर बारात लेकर निकले। घुड़चढ़ी के दौरान भुवी के दोस्तों ने मजकर डांस किया। साथ ही परिवार के लोगों ने भी खूब मस्ती की।
3 of 8
भुवी की शादी
- फोटो : अमर उजाला
यह वही कार है जिसमें भुवी अपने घर से ब्रावुरा गोल्ड होटल तक पहुंचे। भुवी कार की पिछली सीट पर बैठे थे। इस दौरान आस-पास के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
4 of 8
भुवी की शादी
- फोटो : अमर उजाला
घुड़चढ़ी के दौरान भुवनेश्वर काफी दूर तक पैदल चले। इस दौरान भुवी को देखने के लिए आस-पास के लोगों का जमावड़ा लग गया। परिवार के लोग बड़ी सुरक्षा के साथ भुवी को होटल तक लेकर गए।
5 of 8
भुवी के पिता पैसे देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने घुड़चढ़ी के बाद बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों वालों को खुशी से पैसे दिए। इस दौरान उन्होंने नोटों की भी बरसात की।