{"_id":"5d7771938ebc3e0178340bc9","slug":"bhim-rao-ambedkar-statue-damaged-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: देखते ही देखते आक्रामक हो गई भीड़, जमकर बवाल, कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: देखते ही देखते आक्रामक हो गई भीड़, जमकर बवाल, कई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के सहारनपुर जनपद में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया।
गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आगे देखें कैसे बड़े बवाल की शक्ल में बदल सकता था यह प्रदर्शन: -
2 of 7
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में शरारती तत्वों ने घुना बस स्टेंड पर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। गुस्साए लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
3 of 7
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष व युवक मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग व दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग पर जाम लगा दिया। यातायात जाम होने पर मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सड़क जाम और हंगामे की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। वहीं भड़के ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी और उल्टा पुलिस से ही उलझ गए। इसी बीच प्रदर्शनकारियों और जाम में फंसे श्रद्धालुओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। ग्रामणों ने तक एक घंटे तक मार्ग बंद रखते हुए हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन
5 of 7
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई ग्रामीण पुलिस से उलझ गए और पुलिसकर्मियों का डंडा छीनने की कोशिश की। सड़क जाम करने के बाद ग्रामीणों ने पथराव शुरू किया तो पुलिस ने हंगामा करने वालों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।