मेरठ में एनएच-58 स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा वानिया की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। उसके दिमाग में भी खून का थक्का जमा है। वहीं पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी खंगाला है। इसमें छात्रा अकेली छत की तरफ जाती हुई दिख रही है। एक अन्य वीडियो में वह कूदती हुई दिख रही है। इस मामले में पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल को भी जांच का हिस्सा बना रही है। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी ही रूह कांप गई।
Meerut: चौथी मंजिल पर पहुंची छात्रा, हाथ खोले और लगा दी छलांग, चीखते रहे गार्ड, जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
थाना जानी एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि वानिया लिसाड़ी गेट रसीद नगर निवासी असद शमी की पुत्री है। छानबीन में पता चला है कि इस वाकये से पहले वानिया मेडिकल लाइब्रेरी में बैठी थी।
कुछ देर बाद वह लाइब्रेरी की चौथी मंजिल की छत पर गई और अचानक नीचे कूद गई। परिसर में अन्य छात्र-छात्राओं ने उसे लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रों ने उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर वानिया के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी घटना के कारण को लेकर जानकारी से इनकार किया। उन्होंने वानिया के साथी छात्र छात्राओं से जानकारी की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी खंगाला है, जिसमें वह अकेली छत की तरफ जाती हुई दिख रही है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में वह कूदती हुई दिख रही है।
जानी एसओ राजेश कांबोज के मुताबिक, डाक्टरों ने उन्हें बताया है कि छात्रा के दिमाग में काफी क्लोटिंग है। रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर हैं। इसके अलावा हाथ पैर में फ्रैक्चर की भी आशंका है, उसकी जांच कराई जा रही है।