मेरठ शहर में तांत्रिक क्रियाओं के चलते कब्र से बच्चों के शव निकाले जा रहे हैं। बच्चे के शव की दुर्दशा का मामला ठंडा नहीं हुआ कि फिर एक कब्र से बच्चे का शव गायब मिला। आरोप है कि कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले का रिश्तेदार तांत्रिक है। अंदेशा है कि तंत्र-मंत्र के चलते कब्र से बच्चों के शव निकाले जा रहे हैं। तांत्रिक की तलाश में दबिश दी रही है।
2 of 7
तंत्र-मंत्र
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट चौराहे के पास मिनी कब्रिस्तान से मंगलवार को ढाई साल के बच्चे का शव निकाला गया था। उसका एक हाथ और पैर गायब था। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बुधवार को सोहराब गेट निवासी शाहिद ने अपने दो माह के बच्चे साज का शव कब्र से गायब होने का अंदेशा जता दिया। आदर्श सेवा समिति के अनस चौधरी के नेतृत्व में शाहिद व उसके मोहल्ले के लोग एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे। एसएसपी ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को कब्रिस्तान जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
3 of 7
मौके पर इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इंस्पेक्टर के साथ लोग कब्रिस्तान गए और कब्र खोदी। जिसमें साज का शव गायब मिला। शव लोगों ने ढूंढा। लेकिन कोई पता नहीं लगा। उसके बाद पुलिस के सामने लोगों ने दूसरे बच्चे की कब्र खोद दी। हालांकि उसमें शव मिल गया।
बताओ, कहां है साज का शव
4 of 7
लोगों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले हसीन को पकड़ लिया। लोगों ने हसीन से पूछा कि बताओ कब्र से बच्चों के शव कहां गायब हो रहे हैं। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस ने हसीन को थाने भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि हसीन का एक रिश्तेदार तांत्रिक है, जो परिवार समेत गायब हो गया।
एसएसपी के पास पहुंचा मामला
मासूम साज का शव कब्र से निकालने के मामले को लेकर लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने एसएसपी से कहा कि शहर में तंत्र मंत्र के चलते कब्र से बच्चों के शव निकाले जा रहे हैं। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में काफी संख्या में तांत्रिक हैं, जो ऐसी घिनौनी हरकतें कर सकते हैं। इन तांत्रिकों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। एसएसपी ने उनके खिलाफ तहरीर मांगी। शाहिद ने थाने पर तहरीर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने कई तांत्रिकों की तलाश में दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा।