{"_id":"5d46b5168ebc3e6d1e2be2cd","slug":"badmash-arrested-in-police-encounter-after-absconding-from-police-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिन में की लूट की वारदात, शाम को कस्टडी से भागा, रात को मुठभेड़ में दबोचा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिन में की लूट की वारदात, शाम को कस्टडी से भागा, रात को मुठभेड़ में दबोचा बदमाश
Sun, 04 Aug 2019 04:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में शनिवार को को शातिर लुटेरे मनीष ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया फिर शाम एसएसपी आवास के पास पुलिस कस्टडी से भागकर वीआईपी इलाके में घुस गया। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। करीब 10 घंटे पुलिस-लुटेरे में आंख मिचौली का खेल चला और देर रात जेल चुंगी के पास मुठभेड़ में दबोचा लिया। मनीष के पैर में गोली लगी है। आगे जानें कैसे हई ये पूरी घटना: -
Trending Videos
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के एक बजे थे। मेघदूत पुलिया पर बदमाशों ने स्कूटी पर जाते पिता-पुत्री को रोक लिया। बदमाशों बैंक से पीछे लगे थे। उनको जानकारी थी कि पिता-पुत्री पर एक लाख रुपये हैं। रकम छीनते ही कौसर बदमाशों पर टूट पड़ी। कौशर ने एक बदमाश को पकड़ा, जबकि दूसरा बदमाश भाग गया। छीनाझपटी में कौसर नाले में गिरने से बाल-बाल बची।
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
नोटों से भरा बैग छीनते ही कौसर स्कूटी से उतर गई थी। बदमाश धमकी देते रहे, इसके बावजूद कौसर पीछे नहीं हटी। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद कौसर का हौसला और बढ़ गया। कौसर अपनी जान से ज्यादा पैसे बचाने में लगी थी। लोगों ने घेराबंदी कर ली। बदमाश मनीष को पकड़ा। लोगों ने उसे पीटकर उससे बरामद एक लाख रुपये कौसर को थमा दिए। छीनाझपटी के दौरान यूपी 100 पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस कौसर और उसके पिता इस्लामुद्दीन के साथ मनीष को थाने ले आई। जहां पर पुलिस ने पिता-पुत्री को रकम को लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
गोली चलाने का भी प्रयास
बदमाश मनीष को कौसर ने पकड़ रखा था। मनीष को छुड़ाने के लिए उसके साथी मोनी ने कौसर को गोली मारने की धमकी दी। लेकिन कौसर को सिर्फ एक लाख रुपये से भरा बैग दिखाई दे रहा था। बदमाश चिल्लाते रहे कि गोली मार देंगे। बावजूद कौसर ने मनीष को नहीं छोड़ा।
बदमाश मनीष को कौसर ने पकड़ रखा था। मनीष को छुड़ाने के लिए उसके साथी मोनी ने कौसर को गोली मारने की धमकी दी। लेकिन कौसर को सिर्फ एक लाख रुपये से भरा बैग दिखाई दे रहा था। बदमाश चिल्लाते रहे कि गोली मार देंगे। बावजूद कौसर ने मनीष को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
शातिर लुटेरा मनीष कुमार एसएसपी आवास के पास कस्टडी से भागकर वीआईपी इलाके में घुस गया। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। करीब 10 घंटे पुलिस-लुटेरे में आंख मिचौली का खेल चला और देर रात जेल चुंगी के पास मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी 100 पुलिस को जहां इनाम मिला तो फरारी में लापरवाही की जांच रिपोर्ट एसपी सिटी 24 घंटे में देंगे।