फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहें सावधान! इस मौसम में डेंगू कर सकता है वार, ऐसे करें इस बुखार की पहचान और बचाव

Sun, 04 Aug 2019 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Aug 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
dengue fever can attack in this weather, it is how to know its symptoms
डेंगू

डेंगू का वार आपको बीमार कर सकता है, लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। डेंगू के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा मुफीद है। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इसके अलावा कूलर भी बाहर की तरफ लगे रहते हैं, जिनमें बारिश का भी पानी भर जाता है, इसकी नियमित सफाई न होने से डेंगू के लार्वा पनपते हैं, जो बाद में लोगों को डेंगू का मरीज बना देते हैं।

dengue fever can attack in this weather, it is how to know its symptoms
डेंगू - फोटो : amar ujala

पिछले तीन साल से डेंगू ने मेरठ में खूब कोहराम मचाया है। इस दौरान एक हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। यह तो वह थे जिनकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई थी, जबकि हकीकत यह भी है कि इनकी तादाद कहीं ज्यादा थी, क्योंकि बहुत मरीज ऐसे रहते हैं जो प्राइवेट में इलाज कराते हैं और उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं मिल पाती है या नहीं दी जाती है। इतना ही नहीं, साल 2016 में चिकनुगिया ने कोहराम मचाया था। चिकनगुनिया के 1105 मरीज मिले थे।


 
dengue fever can attack in this weather, it is how to know its symptoms
डेंगू

हर रविवार होगा मच्छर पर वार
स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुखार के हर रोगी की स्लाइड बनाकर उनकी जांच कराई जाएगी।

कांवड़ यात्रा संपन्न हो चुकी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग और जिला मलेरिया विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की इसमें ड्यूटी लगी हुई थी। अब डेंगू से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान और चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। - सत्यप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue fever can attack in this weather, it is how to know its symptoms
डेंगू
ऐसे फैलता है डेंगू
  • डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है 
  • यह मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं 
  • डेंगू कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को आसानी से हो जाता है। 
विज्ञापन
dengue fever can attack in this weather, it is how to know its symptoms
डेंगू
ऐसे करें डेंगू की पहचान 
  • लक्षण तीन से 14 दिन बाद दिखते हैं
  • तेज ठंड लगकर बुखार आता है, सिर और आंखों में दर्द होता है, शरीर और जोड़ों में दर्द होता है, भूख कम लगती है
  • जी मचलाना, उल्टी और दस्त आने लगते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed