सुबह दस बजे कार्यालय में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनने को लेकर शासन द्वारा दिए निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। सहारनपुर में अधिकारी समय से दफ्तर में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला ने विकास भवन के कार्यालयों की पड़ताल की। कुछ अधिकारी दस बजे कार्यालय पहुंच गए, लेकिन अधिकांश अधिकारी आधे से पौने घंटे की देरी से दफ्तर में पहुंचे।
अमर उजाला लाइव: समय से ऑफिस नहीं पहुंच रहे अधिकारी, फरियादी परेशान, सुबह खाली मिले अफसरों के दफ्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:57 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को अमर उजाला ने विकास भवन के कार्यालयों की पड़ताल की। यहां अधिकारी समय से ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। इससे फरियादियों को परेशानी हो रही है। अधिकारी पौने घंटे देरी से दफ्तर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन