फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां

Tue, 21 Dec 2021 04:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Dec 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Two man have murdered to his wife in family issue in Saharanpur and Muzaffarnagar
महिला हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

शादी का बंधन पति-पत्नी के बीच जिंदगीभर के लिए बांधा जाता है। लेकिन रिश्तों में विश्वास के धागे इतने कच्चे हो रहे हैं कि वो बीच ही में टूट रहे हैं। पश्चिमी यूपी में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। कभी पत्नी साजिश रचकर पति को मौत के घाट उतार रही है तो कभी पति अपने ही हाथों से पत्नी को खौफनाक मौत दे रहे हैं। इन बड़ी वारदातों के पीछे ज्यादातर घर के मामूली विवाद ही सामने आते हैं। वहीं मंगलवार को भी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में ऐसी दो खौफनाक वारदात हुईं हैं। सहारनपुर में एक युवक ने चाकू से रेतकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उधर, मुजफ्फरनगर शहर में भी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली।



वारदात - 1
सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक युवक ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।

UP Crime News: Two man have murdered to his wife in family issue in Saharanpur and Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मामूली विवाद में की हत्या
सहारनपुर कोतवाली देहात के गांव शेखपुरा कदीम में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पकि को पकड़ लिया गया है। बताया गया कि चिलकाना निवासी शमा की शादी गांव शेखपुरा निवासी कलीम से हुई थी। पिछले दिनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसकी जानकारी शमा ने अपने भाइयों को दी थी। इस पर उसके भाई गांव शेखपुरा में आए थे, जहां पर उनकी अपने जीजा के साथ मारपीट भी हुई थी। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पकड़े गए हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।

UP Crime News: Two man have murdered to his wife in family issue in Saharanpur and Muzaffarnagar
मौके पर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

वारदात - 2
मुजफ्फरनगर में भी आज सुबह एक खौफनाक वारदात हो गई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Two man have murdered to his wife in family issue in Saharanpur and Muzaffarnagar
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा में अलका (35) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि सुबह करीब छह बजे अलका का अपने पति मनोज के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
UP Crime News: Two man have murdered to his wife in family issue in Saharanpur and Muzaffarnagar
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि अलका के पति प्रमोद की शादी के कुछ माह बाद ही हत्या हो गई थी। अलका का दूसरा विवाह उसके देवर मनोज के साथ कर दिया गया था। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीओ विनय गौतम का कहना है कि जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed