चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में आज से भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। सभी कॉलेजों को सैनिटाइज कराया गया है। बिना मास्क के किसी भी कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि कुछ छात्र व छात्राएं बिना मास्क के भी काॅलेज पहुंचे। आगे तस्वीरों में देखें कोविड महामारी ने कैसे कक्षाओं का नजारा बदल दिया है :-
2 of 6
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चली कक्षाएं
- फोटो : college in meerut, कॉलेज
कुछ कॉलेजों में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक और कुछ में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया गया है।
3 of 6
काॅलेज में पहुंचे छात्र
- फोटो : amar ujala
मार्च से सारे कॉलेज बंद पड़े हुए थे। सिर्फ अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का ही आयोजन किया गया था। बाकी छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षाओं के ही प्रोन्नत किया जा चुका है। ऐसे में आठ महीने से छात्र-छात्राएं कॉलेजों में नहीं आए थे।
4 of 6
meerut college
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार द्वारा 23 नवंबर से भौतिक रूप से कक्षाएं चलाए जाने के निर्देश दिए जाने के बाद सभी कॉलेजों में पहले से ही कक्षाओं को सैनिटाइज किए जाने का काम शुरू कर दिया था। प्रयोगशालाओं को लेकर गाइड लाइन का पूरा पालन करने को कहा गया है। यहां जो मैटीरियल रहेगा उसको सीधे बाहर नहीं फेंका जाएगा।
5 of 6
आरजी काॅलेज में पहुंची छात्राएं
- फोटो : amar ujala
गर्ल्स कॉलेज में ज्यादा, कोएड में रहती है संख्या कम
विश्वविद्यालय कैंपस को छोड़ दें तो कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रहती है। मेरठ की बात करें तो गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की उपस्थिति अच्छी रहती है लेकिन कोएड कॉलेजों का बुरा हाल रहता है। यहां सिर्फ 20 से 30 फीसदी छात्र-छात्राएं ही आते हैं। गर्ल्स कॉलेजों में छात्राओं की संख्या ठीक रहेगी।