फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होठों पर गाली... हाथों में चाबुक...यह बुर्के वाली मैडम जब स्कूल पहुंचीं तो मच गया कहर

Wed, 12 Jul 2017 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 12 Jul 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
Abuses on the lips, whips in the hands ...know what happened when Lady reached school
स्कूल में पहुंची लेडी किया हंगामा

काले कपड़ों में एक लेडी स्कूल पहुंचीं तो उसके होठों पर गाली थी और हाथों में चाबुक। इतना ही नहीं बल्कि उसके साथ कई सारे लोग थे, जिनके हाथ में गन भी थी। इन लोगों ने पहले उन चारों लड़कियों को खोजा। एक लड़की को उस लेडी ने चाबुक से मारा। वो लड़की रोने लगी। दसूरी लड़की की बांह पकड़कर उसे गालियां दी। फिर उस लेडी ने हमारी मैम को भी मारा। मैम छिप गईं। इसके बाद वो लोग दूसरी लड़कियों को खोजने लगे।

Abuses on the lips, whips in the hands ...know what happened when Lady reached school
थाने में छात्रों के परिजन

बताया जाता है कि वो लोग प्रिंसिपल और अध्यापकों का नाम लेकर गंदा-गंदा बोल रहे थे। हमारी दूसरी मैम ने और सारी क्लासेस के गेट जल्दी से बंद करवा दिए। फिर ये लोग क्लास से निकलकर बाहर गए और बोले कि हम दोबारा आएंगे। उन्होंने मैम को जलाने की भी धमकी दी। सर के साथ भी अभद्रता की। वो दोनों लड़कियां आज पेपर देने भी नहीं आई। वो लोग चले गए उसके बाद हमारा पेपर पूरा हुआ। ये दोनों लड़कियां अक्सर लेट आती हैं, मैम ने इनकी डायरी में भी लेट आने की कंप्लेन नोट की है। बीच में पुलिस भी पहुंची।

Abuses on the lips, whips in the hands ...know what happened when Lady reached school
मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल

जिस लड़की को उस लेडी ने चाबुक  से मारा उसके पापा को फोन करके बुलाकर घर भेज दिया। मैम भी अपने घर चली गई। एमपीजीएस में सुबह लगभग 30 से 40 मिनट तक पूरी घटना होती रही और आसपास के विद्यालयों को यहां तक की निकट के एमपीएस मेन विंग के स्टाफ को भी जानकारी नहीं मिली। कोई भी स्कूल में मदद को नहीं पहुंचा। पूरे मामले के बाद स्कूल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। गार्ड और सुरक्षाकर्मियों के बीच भी स्कूल में छात्राएं सुरक्षित नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abuses on the lips, whips in the hands ...know what happened when Lady reached school
स्कूल में की तोड़फोड़

आठवीं सी छात्रा की क्लास टीचर शालिनी जैन के भाई रजनीश जैन ने बताया कि बहन चार सालों से इस स्कूल में पढ़ा रही है। कोई परेशानी कभी नहीं हुई। बेवजह उसे पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। उसने उन छात्राओं से भी कुछ पूछताछ नहीं की थी। स्कूल से दस बजे शालिनी का फोन आया कि भइया मुझे ले जाओ, मैं उसे स्कूल से घर ले आया था।

विज्ञापन
Abuses on the lips, whips in the hands ...know what happened when Lady reached school
हाथ में चाबुक ले जाती महिला

दोनों छात्राएं स्कूल में आठवीं सी की छात्राएं हैं। क्लास टीचर शालिनी जैन ने बताया कि दोनों छात्राएं पहले दिन से ही स्कूल में लेट से आ रही हैं। इनके नाम लेट अटेंडेंस में दर्ज हैं। लेकिन छात्राओं से कोई मारपीट कभी नहीं की गई। शुक्रवार को दोनों छात्राएं स्कूल नहीं आई, सोमवार को छात्राएं अपने परिजनों को साथ लेकर स्कूल पहुंची। जब वो लोग स्कूल पहुंचे तो टीचर्स ने मुझे कहा कि मैं छुप जाऊं, मैं डेस्क के नीचे छिप गई इसके बाद घर पर फोन करके अपने भाई को बुलाया और घर चली गई थी। उसके बाद क्या होगा मुझे पता नहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed