फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिजनों ने गर्ल्स स्कूल में मचाया आतंक, छात्राओं पर चलाया हंटर

Tue, 11 Jul 2017 09:04 AM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
डिजिटम टीम/ मेरठ Updated Tue, 11 Jul 2017 09:04 AM IST
सार

छात्रा के परिजनों ने सदर बाजार थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज, इसका विरोध करने पर तोड़फोड़ और धमकी तक दे गए है, पुलिस मौके पर जाकर की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाली 

विज्ञापन
Yakub Qureshis son felony in girls school, 10-12 people arriving with weapons
गर्ल्स स्कूल में तोड़फोड़

बसपा नेता याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों ने वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीजीएस पहुंचकर घोड़े की चाबुक से पहले एक छात्रा को पीटा और फिर शिक्षिकाओं की पिटाई कर दी। विरोध करने पर तोड़फोड़ कर दी। स्कूल के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी दोबारा आने की धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल प्रशासन चुप्पी साधकर बैठा है। 



इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत के मुताबिक बसपा नेता याकूब कुरैशी के रिश्तेदार की दो बेटी कैंट स्थित एमपीजीएस (मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल) में कक्षा आठ में पढ़ती है। शुक्रवार दोनों छात्राएं स्कूल नहीं आई। जिसकी शिकायत उनकी क्लास की छात्रा ने शिक्षिका से कर दी। शनिवार को दोनों छात्राएं स्कूल में पहुंची तो शिक्षिका ने उन्हें डांटते एक छात्रा को थप्पड़ मारा। इसकी जानकारी पर शनिवार शाम उनके परिजन स्कूल में पहुंचे, लेकिन तब तक स्कूल का अधिकांश स्टाफ जा चुका था। 

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे याकूब कुरैशी के रिश्तेदार की तीन महिलाएं समेत दो गाड़ियोंमें दर्जनों लोग स्कूल में पहुंचे। आरोप है कि एक छात्रा की मां ने शिकायत करने वाली छात्रा को एक थप्पड़ मारकर घोड़े वाली चाबुक भी मारी। इसका विरोध करने पर तीन शिक्षिकाओं पर भी चाबुक चलाई। स्कूल में अराजकता होते देख सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को फोन किया। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि आरोपियों ने तोड़फोड़ की व धमकी देकर गए है कि वह दोबारा स्कूल में आएंगे। 

 

बेटी को पीटा, आरोपी को गिरफ्तार 

Yakub Qureshis son felony in girls school, 10-12 people arriving with weapons
कॉलेज में भगदड़ मच गया

पीड़ित परिवार ने पांच लोगों पर रिपोर्ट कराई है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि कि याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों ने छात्रा को घोड़े के चाबुक से पीटा है। सदर बाजार इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट में सिर्फ छात्रा की मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी लिसाड़ीगेट इलाके में रहते है, उनका नाम पता मंगलवार को स्कूल से लिया जाएगा। 

 

स्कूल प्रशासन खामोश, गार्डों ने बताया सच

Yakub Qureshis son felony in girls school, 10-12 people arriving with weapons
गर्ल्स स्कूल की फोटो

इस मामले में स्कूल प्रशासन खामोश बैठा है। जबकि सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को आरोपियों की करतूतों के बारे में बताया है। पुलिस ने बताया कि स्कूल में शिक्षिकाओं से मारपीट और तोड़फोड़ की बात भी सामने आयी है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। जिनको देखा जाएगा। हालांकि स्कूल के स्टाफ ने फुटेज देखी थी, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को चाबुक से पीटा, इसका तहरीर में जिक्र नहीं

Yakub Qureshis son felony in girls school, 10-12 people arriving with weapons
गर्ल्स स्कूल में की गुंडागर्दी

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि बसपा नेता याकूब कुरैशी के रिश्तेदारों द्वारा एक छात्रा से मारपीट की शिकायत आई है। छात्रा को चाबुक से पीटा, इसका तहरीर में जिक्र नहीं है। स्कूल प्रशासन ने कोई शिकायत नहीं की। पुलिस मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगी। उधर, हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि बिना वजह हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हमारे बच्चे एमपीजीएस में पढ़ते हैं। मेरे परिवार के अन्य बच्चों के साथ ही मेरी नातिन और भांजी  भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं। समय से आती जाती हैं। मेरी पत्नी बीमार है और मेदांता अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सभी सदस्य तो वहीं हैं। मारपीट करने भला कहां पहुंच गए। मेरे परिवार का कोई सदस्य एमपीजीएस नहीं गया और मेरा इससे कोई मतलब नहीं है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
छात्रा के परिजनों ने सदर बाजार थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज, इसका विरोध करने पर तोड़फोड़ और धमकी तक दे गए है, पुलिस मौके पर जाकर की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाली 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed