फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मऊ: कलेक्ट्रेट परिसर में करणी सेना का प्रदर्शन, शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, तीन गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 03:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 03:08 PM IST
सार

करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में प्रदर्शन करने लगे। बाद में सभी जिलाधिकारी के पोर्टिको में जाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
karni sena workers protest in mau collectorate campus uproar Slogans against administration three people arrested
करनी सेना ने की शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भारी हंगामा हुआ। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों को डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर महंगा पड़ गया। डीएम के आदेश पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरफ्तार व अन्य कार्यकर्ताओ ने शासन के साथ प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।  



करणी सेना भारत के युवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष के जमीनी विवाद के मामले में सुनवाई न होने के कारण ये प्रदर्शन किया गया।  करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में प्रदर्शन करने लगे। बाद में सभी जिलाधिकारी के पोर्टिको में जाकर धरने पर बैठ गए।

इस दौरान प्रदर्शनकारी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे की सूचना से डीएम कलेक्ट्रेट परिसर में नाराज हो गए। उन्होंने शहर कोतवाल को आंदोलन करने वाले करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया।

karni sena workers protest in mau collectorate campus uproar Slogans against administration three people arrested
करनी सेना ने की शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, - फोटो : अमर उजाला
 करणी सेना के आंदोलन की जानकारी पर पहले से ही कोतवाली पुलिस अलर्ट थी। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने डीएम के आदेश पर जिलाध्यक्ष करणी सेना देवेंद्र सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।  देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता की जमीन थी, जिला प्रशासन ने अतिक्रमण का आरोप लगाकर उसे हटाने का काम किया। 
karni sena workers protest in mau collectorate campus uproar Slogans against administration three people arrested
करनी सेना ने की शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, - फोटो : अमर उजाला
जब पैमाइश कराने की मांग की गई तो प्रशासन ने इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। कहा कि करणी सेना जिले में अधिकारियों की मनमानी नही चलने देगी।  चाहे प्रशासन उन्हें जितनी बार मन करे जेल भेजे, जेल से छूटने के बाद वे सही बात के लिए फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
karni sena workers protest in mau collectorate campus uproar Slogans against administration three people arrested
करनी सेना ने की शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि करणी सेना जिस जमीन से अतिक्रमण हटाने का आरोप लगा रही है, वह जमीन पोखरे की थी। जिसपर करणी सेना के पदाधिकारी ने कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन
karni sena workers protest in mau collectorate campus uproar Slogans against administration three people arrested
करनी सेना ने की शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट  ने कहा कि सभी बिना अनुमति के डीएम दफ्तर के सामने बैठ कर शोर मचा रहे थे। इससे सरकार  के कार्य मे बाधा पहुच रहा था। जिसके चलते डीएम अमित सिंह बंसल के आदेश पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed