फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'यास' का असर : कल से वाराणसी समेत पूर्वांचल में झमाझम बारिश के आसार, तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी

Tue, 25 May 2021 08:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 May 2021 08:06 PM IST
सार


बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवातीय तूफान यास के असर के चलते वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में आंधी पानी का सिलसिला चलने के आसार हैं। ताउते तूफान के कारण कम हुआ तापमान अब यास के कारण और गिरेगा। 26 मई से इसका असर भी देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
cyclone yaas impact in varanasi including purvanchal chances of heavy rain and storm Temperature Drop also
पूर्वांचल - फोटो : अमर उजाला

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफान यास का असर बुधवार यानी 26 मई से देखने को मिलेगा। इसकी वजह से वाराणसी समेत पूर्वांचल में भारी बारिश की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, तेज हवा के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इस वजह से तापमान में भी 10 से 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले सप्ताह ताउते तूफान की वजह से भी तापमान 41 डिग्री से कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। हालांकि दो दिन से दिन में तेज धूप होने की वजह से उमस भी बढ़ गई है।



सोमवार को भी दोपहर तक धूप रही, लेकिन दोपहर बाद से हल्के बादल छाए। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफान यास की वजह से बनारस सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी है। 26 मई से इसका असर भी देखने को मिल सकता है।

cyclone yaas impact in varanasi including purvanchal chances of heavy rain and storm Temperature Drop also
तेज हवा संग झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा - फोटो : अमर उजाला
 जिस तरह  चक्रवात ताउते की वजह से एक दिन में 80 से 90 मिली मीटर बारिश हुई, यास तूफान  में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था वही सोमवार को एक डिग्री कम होकर 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
cyclone yaas impact in varanasi including purvanchal chances of heavy rain and storm Temperature Drop also
एनडीआरएफ की पांच टीमों को पश्चिम बंगाल के लिए किया गया एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि  बंगाल में आ रहे चक्रवात यास को मात देने और लोगों की उससे रक्षा करने के लिए एनडीआरएफ की पांच टीमों को वाराणसी से बंगाल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cyclone yaas impact in varanasi including purvanchal chances of heavy rain and storm Temperature Drop also
एनडीआरएफ के कर्मचारी - फोटो : एएनआई
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एनडीआरएफ के दल को बंगाल में एयरलिफ्ट करा दिया गया है। वहां टीम ने लोगों के जान और माल की रक्षा के लिए अपनी योजना तैयार कर ली है। 
 
विज्ञापन
cyclone yaas impact in varanasi including purvanchal chances of heavy rain and storm Temperature Drop also
रेलवे कोच। - फोटो : अमर उजाला।
तूफान यास आने की आहट से पूर्व मध्य रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर सहित कई रूटों पर ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। इसी क्रम में आनंद विहार से चलकर लखनऊ होते हुए पुरी तक जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पुरुषोतम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक लगा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed