फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में बढ़ने लगा भीड़ का सिलसिला, उमड़े श्रद्धालु, गलियों और गेट पर रही आपाधापी

Mon, 23 Jan 2023 09:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 09:02 AM IST
सार




 

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple located in Vrindavan of Mathura
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में बीते एक पखवाड़े के बाद एक बार फिर से बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव बढ़ रहा है। रविवार को मंदिर में भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर और मंदिर के बाहर गलियों में भीड़ का भारी दबाव रहा और भक्तों में आपाधापी रही। मंदिर परिसर भी भक्तों से भरा दिखाई दिया। 



देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर अपने को धन्य किया। विद्यापीठ चौराहे पर लगाई गई बैरीकेडिंग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होती दिखी। यहां हालात सुधारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, मंदिर की ओर जानेवाले मार्ग भी भक्तों की भीड़ से भरे दिखाई दिए। गलियां और मुख्य मार्ग सभी जगह भक्तों की भीड़ नजर आ रही थी। 

Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple located in Vrindavan of Mathura
मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यहां धीरे-धीरे भीड़ मंदिर की ओर बढ़ी और इसका दबाव मंदिर परिसर में भी देखने को मिला। मंदिर प्रांगण भी भक्तों की भीड़ से भरा दिखाई दिया। मंदिर प्रबंधन के कर्मचारी और पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी। ऐसे हालात शाम को भी दिखाई दिए। मंदिर के गेट नंबर तीन और दो पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी। एक बार फिर मंदिर के आसपास की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।

Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple located in Vrindavan of Mathura
बाजार एक बार फिर से गुलजार हो गए हैं - फोटो : अमर उजाला

बाजार में फिर लौटी रौनक, हो रही खरीदारी 

बीते दो दिन से वृंदावन में हो रही भक्तों की भीड़ का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। बाजार एक बार फिर से गुलजार हो गए हैं। बाजारों में भीड़ और दुकानों पर खरीदारी हो रही है। बाजार में आए उछाल से दुकानदारों में भी खुशी है। बीते लगभग एक पखवाड़े से सर्दी का असर बांकेबिहारी मंदिर के बाजार में भी देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple located in Vrindavan of Mathura
परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में भीड़ कम होने से बाजार में भी सूनापन छा गया था। वहीं, बांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर चल रहे आंदोलन का भी बाजार में पड़ता दिखाई दिया लेकिन इस शनिवार और रविवार को ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ का असर बाजार पर भी पड़ा है। 
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple located in Vrindavan of Mathura
बिहारी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल वृंदावन में पुजारी, सेवायत व व्यापारी बिहारीजी कॉरिडोर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। विरोध के क्रम में उन्होंने दो दिन बाजार भी बंद रखा। दो दिन बाद बाजार खुला लेकिन विरोध भी जारी रहा। अब बाजार में रौनक लौटी और लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इससे पहले सेवायतों ने कॉरिडोर निर्माण के विरुद्ध आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वृंदावन के सेवायतों के साथ संघर्ष में सहयोग करने की बात कही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed