मथुरा में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस, एसओजी, एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश सहित दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
{"_id":"63ccf408f6dd1620bc536a73","slug":"two-injured-including-prize-money-of-50-thousand-and-six-arrested-due-to-firing-in-police-encounter-in-mathura-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Encounter In Mathura: गोली लगने से 50 हजार के इनामी सहित दो घायल, छह गिरफ्तार, छह जिलों की पुलिस को थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter In Mathura: गोली लगने से 50 हजार के इनामी सहित दो घायल, छह गिरफ्तार, छह जिलों की पुलिस को थी तलाश
Sun, 22 Jan 2023 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 02:00 PM IST
सार
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश बग्गा
- फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की की तलाश कर रही थी। इनामी बग्गा बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। बग्गा आसपास के जिलों जौनपुर, लखनऊ, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, इलाहाबाद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इसके खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बीती रात एक और मुठभेड़ हुई। यह हाईवे थाना क्षेत्र में हुई। इसमें पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से शातिर लुटेरा नरेश निवासी बलरामपुर चौथाई, थाना महावन, जिला मथुरा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
- फोटो : अमर उजाला
इसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस के अलावा लूटे गए चांदी के जेवरात व बाइक बरामद हुई है। इसके खिलाफ नकबजनी, चोरी, लूट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। इसे भी पुलिस लंबे समय से खोज रही थी। लुटेरा नरेश ज्वैलर्स की दुकान काटने का अभ्यस्त अपराधी है।
विज्ञापन
कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम
- फोटो : अमर उजाला
शातिर लुटेरे नरेश के खिलाफ दिल्ली, हाथरस, मथुरा में मुकदमे दर्ज हैं। यह आसपास के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ में इसने बताया कि मेरे ऊपर दिल्ली में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं। इसमें से एक हत्या का भी। इसमें नौ साल जेल की सजा काटकर बाहर आया हूं।