फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैयारा देख राक्षस बना राहुल: यूपी में सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, मंदिर में पूजा कर रही थी दिव्यांशी

Sat, 26 Jul 2025 09:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 09:23 PM IST
सार

गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
crazy lover shot a girl in mainpuri victim praying in temple
मुठभेड़ के बाद सिरफिरा आशिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मैनपुरी में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने शनिवार सुबह मंदिर में पूजा कर रही बीएससी की छात्रा को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। वारदात मोहल्ला चौथियाना स्थित रानी मंदिर के गर्भगृह में हुई। घायल युवती का नाम दिव्यांशी राठौर (21) है। पुलिस ने वारदात के बाद तीन घंटे के भीतर ही आरोपी राहुल दिवाकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 

crazy lover shot a girl in mainpuri victim praying in temple
सिरफिरा हमलावर - फोटो : अमर उजाला

हंसता नजर आया 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

crazy lover shot a girl in mainpuri victim praying in temple
मंदिर का गर्भगृह - फोटो : अमर उजाला

गर्भगृह का गेट बंद कर मारी तीन गोली
मोहल्ला चौथियाना स्थित रानी मंदिर में शिव परिवार स्थापित है। मंदिर से महज 50 मीटर दूर रहने वाली दिव्यांशी शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पूजा करने गई थी। मंदिर गर्भगृह में जब वह जलाभिषेक कर रही थी तो रानी मंदिर वाली गली में रहने वाला राहुल दिवाकर वहां पहुंचा और गर्भगृह का गेट बंद कर दिव्यांशी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
crazy lover shot a girl in mainpuri victim praying in temple
दिव्यांशी का भाई - फोटो : अमर उजाला

फायरिंग की आवाज सुन पहुंचे लोग
गोलियां लगने से दिव्यांशी घायल हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मंदिर के भीतर पहुंचे। दिव्यांशी का चचेरा भाई यश राठौर भी आ गया। उसने मंदिर की सीढ़ियों से होते हुए भाग रहे आरोपी राहुल दिवाकर को देख लिया। आनन-फानन घायल दिव्यांशी को जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
crazy lover shot a girl in mainpuri victim praying in temple
दिव्यांशी को किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांशी को किया गया रेफर
सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह व थाना इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह पुलिस फोर्स व एफएसएल यूनिट के साथ पहुंचे। दिव्यांशी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यश राठौर ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed