फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth left bloodied after being attacked with the butt of a firearm.

Mainpuri News: असलहे की बट से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth left bloodied after being attacked with the butt of a firearm.
मैनपुरी। शहर में आगरा रोड पर बुधवार रात शृंगार नगर के रहने वाले एक युवक को असलहा की बट मारकर लहूलुहान कर दिया गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के शृंगार नगर कॉलोनी निवासी प्रवेंद्र कुमार बुधवार रात करीब 8:20 बजे निजी काम से आगरा रोड पर गए थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में विशाल निवासी कल्लू की मढ़ैया थाना दन्नाहार, रोहन निवासी भांवत चौराहा थाना कोतवाली, सुंदर निवासी नगर पालिका के पास और एक अन्य ने घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे। पिटाई के दौरान सिर में असलहा की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वह घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे और लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed