Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी हुआ शर्मसार: पुलिस जबरन ले गई दोनों बहनों के शव, परिजन बोले- बेटियों को ठीक से देख भी नहीं पाए

Thu, 15 Sep 2022 01:19 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)। Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two scheduled sisters kidnapped and murdered in Lakhimpur Kheri dead body hanged on a tree
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार शाम करीब पांच बजे अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों को घर से अगवा उनकी हत्या कर दी गई। करीब एक घंटे बाद घर से कुछ ही दूरी पर दोनों का शव पेड़ से लटका मिला। मां ने पड़ोसी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह परिजनों को मनाने के लिए पहुंचीं। आशंका जताई जा रही है कि तीन आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। 


 

Trending Videos
Two scheduled sisters kidnapped and murdered in Lakhimpur Kheri dead body hanged on a tree
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला

मां के मुताबिक दोनों नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी चारा मशीन पर चारा काटने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों बहनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। मां ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन तब तक वह उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनका शव खैर के पेड़ की डाल से लटका मिला। बड़ी बहन का शव ऊपर जबकि छोटी बहन का शव नीचे था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन करीब 17 साल की थी, जो हाईस्कूल में पढ़ती थी। छोटी बहन 14 साल की थी, जो आठवीं में पढ़ती थी।

Two scheduled sisters kidnapped and murdered in Lakhimpur Kheri dead body hanged on a tree
ग्रामीणों से हुई पुलिस की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर शव को जबर्दस्ती ले जाने का आरोप, हुई धक्कामुक्की
पुलिस पर शव को जबर्दस्ती अपने कब्जे में लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ वहां पर खूब हंगामा काटा। इस बीच ग्रामीणों और पुलिस की तीखी झड़प हुई और नाराज लोगों ने सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव शव को कपड़े में लपेटकर जबरन घटनास्थल से लेकर चले गए, जिससे परिवार वाले शव को ढंग से देख भी नहीं पाए। ग्रामीणों ने काफी रोष जताया। किसी तरह पंचनामा भरकर उनको सील किया गया। इसके बाद शव लेने पहुंची एंबुलेंस को भी ग्रामीणों ने घेर लिया और शव को ले जाने से मना कर दिया। किसी तरह पुलिस ने एंबुलेंस को वहां से निकाला। एंबुलेंस को निघासन में ही रोकने के लिए तमाम ग्रामीण बाइक पर सवार होकर एंबुलेंस के पीछे भागे, लेकिन अफसरों ने निघासन में बिना रोके एंबुलेंस को लखीमपुर के लिए रवाना कर दिया। इस बीच एंबुलेंस को न पाकर ग्रामीणों ने सदर चौराहे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two scheduled sisters kidnapped and murdered in Lakhimpur Kheri dead body hanged on a tree
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर - फोटो : अमर उजाला
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक

 
विज्ञापन
Two scheduled sisters kidnapped and murdered in Lakhimpur Kheri dead body hanged on a tree
ग्रामीणों से हुई पुलिस की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
सपा ने योगी सरकार पर उठाए महिला सुरक्षा को लेकर सवाल
निघासन में दो बहनों के शव मिलने के मामले में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई है कि लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग बहनों का शव पेड़ से लटकता मिला। योगी सरकार में गुंडे रोज माताओं-बहनों का उत्पीड़न कर रहे, जो बेहद शर्मनाक है। सरकार मामले की जांच करवाए और दोषियों को कठोरतम सजा मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed