फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी से तबाही: लखीमपुर खीरी में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे... रेल यातायात बाधित; बिजली गुल

Wed, 21 May 2025 07:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 May 2025 07:24 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार सुबह आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। जिलेभर में सैकड़ों पेड़ गिर गए, जिससे सड़क से लेकर रेल यातायात तक बाधित हुआ। विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

विज्ञापन
Storm wreaks havoc in Lakhimpur Kheri three people including father and daughter died
लखीमपुर खीरी में आंधी-तूफान से गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह आंधी-बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में भयंकर नुकसान हुआ। निघासन क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और पिता-पुत्री की आंधी के दौरान हुए हादसों में मौत हो गई। इसके अलावा कई जगह पेड़ गिरने से घरों को नुकसान पहुंचा है। कई लोग घायल हो गए हैं। पलिया, मझगईं व बिजुआ क्षेत्र में भी कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हो गए। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से मैलानी से नानपारा के बीच ट्रेनों का संचालन बंद रहा। 



मझगईं थाना क्षेत्र के गांव छेदुई पतिया फार्म निवासी रक्षपाल सिंह बुधवार सुबह अपने परिवार के साथ घर में ईंटों की दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। सुबह आई तेज आंधी में दीवार के साथ छप्पर गिर गया। इससे रक्षपाल सिंह (45), उनकी पत्नी सर्वजीत कौर (40), दूसरी पत्नी सीता कौर (38), 13 वर्षीय पुत्र गुरजीत और 10 वर्षीय पुत्री रमनदीप मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। तब तक पुत्री रमनदीप की मौत हो चुकी थी। रक्षपाल की हालत गंभीर थी, उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। अन्य तीनों घायलों का निघासन सीएचसी में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur Accident: हादसे ने उजाड़ी रागिनी की दुनिया... पति और दो बेटों की मौत, जिसने भी सुना वह रो पड़ा

Storm wreaks havoc in Lakhimpur Kheri three people including father and daughter died
आंधी से गिरी टीनशेड - फोटो : अमर उजाला
80 वर्षीय महिला की मौत 
निघासन क्षेत्र के गांव ग्रंट नेंबर 12 निवासी स्वर्गीय मैकू की 80 वर्षीय पत्नी फुलवासा घर में दीवार के सहारे पड़ी टीनशेड के नीचे सो रही थी। बुधवार सुबह 6:30 बजे अचानक आई तेज आंधी से टीनशेड और उस पर रखी ईटें वृद्धा पर गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन परिजन उनको लेकर फूलबेहड़ सीएचसी पहुंचे, वहां उनकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक कमलेश नारायण ने बताया कि हेड इंजरी होने से महिला की मौत हुई है। 
 
Storm wreaks havoc in Lakhimpur Kheri three people including father and daughter died
पलिया-भीरा मार्ग पर आंधी से गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

पलिया क्षेत्र में तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से पलिया-भीरा मुख्य मार्ग भी बाधित हो गया। इस मार्ग पर करीब दस जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। वन विभाग के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोपहर बाद तक पेड़ों को काटकर रास्ता खोलने का कार्य चलता रहा। इलाके में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Storm wreaks havoc in Lakhimpur Kheri three people including father and daughter died
पलिया के मेलाघाट में घर पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
पेड़ गिरने से कई घरों को नुकसान 
मेलाघाट में संकटा प्रसाद, संदेश कुमार, आदेश कुमार, रामदेव, धीरज कुमार, शिशुपाल के घरों पर वर्षों पुराना पेड़ गिर गया, जिससे अंदर का लिंटर तक चटक गया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। अतरिया गांव में पुराना पेड़ गिरने से दिनेश कश्यप, दुलारे कश्यप, हजारी कश्यप आदि की एक गाय व एक बछिया की मौत हो गई। वहीं पेड़ गिरने से घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पलिया कोतवाली में खड़ी स्टाफ की गाड़ियों पर भी वहां लगे पेड़ गिरे हैं, जिसके चलते गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
Storm wreaks havoc in Lakhimpur Kheri three people including father and daughter died
मझगईं के एक घर में गिरा पेड़ - फोटो : संवाद
मझगईं क्षेत्र में बुधवार को सुबह आए तूफान से पूरे इलाके में कहर बरपा। लोगों के घरों पर पड़ी टीनशेड, छप्पर जहां उड़ गए, वहीं पेड़ गिरने से कई लोग घायल हो गए। सबसे अधिक मझगईं, नौगवां, बेला, कोठिया, त्रिलोकपुर, बल्लीपुर में नुकसान हुआ है। दीवार व पेड़ गिरने से 35 वर्षीय रेनू देवी पत्नी मंजीत कुमार निवासी वनघुसरी, इमलिया निवासी मेवालाल की 15 वर्षीय पुत्री सोनिका, बेला कलां के 50 वर्षीय कैसर निशा व उनके 55 वर्षीय पति लियाकत भी घायल हुए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed