लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के हुलासीपुरवा गांव निवासी गैंगस्टर रामचंद्र की सोमवार शाम को हुई मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने पलिया मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों और मझगईं प्रभारी थाना निरीक्षक के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। लोगों का गुस्सा देख पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाओं पर भी लाठियां चलाईं गईं। ग्रामीणों के विरोध से गुस्साए इंस्पेक्टर ने पूरे गांव को जेल भेज देने की धमकी दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
गैंगस्टर की मौत पर हंगामा: ग्रामीण बोले- चक्का जाम करो, इंस्पेक्टर ने कहा- पूरे गांव को जेल भेज दूंगा; Video
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:52 PM IST
सार
Lakhimpur kheri News: मझगईं थाना क्षेत्र के हुलासीपुरवा निवासी गैंगस्टर रामचंद्र की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने मांगें पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। इससे पूर्व मंगलवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों और इंस्पेक्टर मझगईं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन